Lok Sabha Chunav Result 2024: 6 ऐसे राज्‍य, जहां BJP ने समेटी सभी सीटें!

Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज सामने आते ही किसकी सरकार बनेगी, इसका ऐलान भी हो जाएगा। लोकसभा के 543 सीटों पर हुए मतदानों की गणना सुबह 8 बजे से जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। वहीं, कांग्रेस नेतृत्व वाला इंड‍िया गठबंधन भी अपनी बढ़त बनाए हुए है।

हालांकि, आयोग ने रुझानों के आंकड़े में 6 ऐसे राज्य बताए हैं, जहां बीजेपी ने सभी सीटें समेट ली हैं। ज‍िसमें मध्य प्रदेश की सभी 29 की 29 सीटों पर बीजेपी लीड कर रही है। वहीं, हि‍माचल, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (केंद्र शासित प्रदेश) में भी बीजेपी का दमखम नजर आ रहा है। हालांकि, गुजरात की 26 सीटों में से 25 बीजेपी ने घसीट ली है। लेकिन, एक पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है।

Lok Sabha Chunav Result 2024

यहां BJP ने समेटी सभी सीटें....

मध्य प्रदेश - 29

  • बीजेपी- 29

द‍िल्‍ली - 7

  • बीजेपी- 7

अरुणाचल प्रदेश - 2

  • बीजेपी-2

हि‍माचल- 4

  • बीजेपी- 4

उत्तराखंड- 5

  • बीजेपी- 5

त्रिपुरा- 2

  • बीजेपी- 2

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - 1 (केंद्र शासित प्रदेश)

  • बीजेपी-1

गुजरात- 26

  • बीजेपी- 25
  • कांग्रेस- 1

कम से कम 272 सीटों की जरूरत
किसी भी पार्टी या गठबंधन को लोकसभा में बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 272 सीटों की आवश्यकता होती है। यदि कोई एकल पार्टी 272 सीटें हासिल नहीं कर पाती है, तो वह अन्य दलों के साथ गठबंधन बनाकर सरकार बना सकती है। गठबंधन सरकार बनाने के लिए, विभिन्न पार्टियों के समर्थन से कुल मिलाकर 272 या उससे अधिक सीटें जुटानी पड़ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+