नतीजों के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज, 7 जून को NDA की बड़ी बैठक, 8 जून को तीसरी बार शपथ ले सकते हैं PM मोदी
Lok Sabha Chunav Result 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। बीजेपी इस बार अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। इस बार के चुनाव परिणाम भाजपा के लिए सुखद नहीं रहे हैं। भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि NDA गठबंधन ने 292 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
ऐसे में अब तीसरी बार सरकार बनाने के लिए एनडीए ने कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में 7 जून को NDA संसदीय दल की अहम बैठक होगी।

जानकारी के अनुसार 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे। वहीं इसके अगले दिन यानी 8 जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
वहीं बुधवार शाम 4 बजे NDA के घटकदलों की बैठक भी होगी। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू शामिल रहेंगे। मालूम हो कि पीएम मोदी ने दोनों नेतााओं को कल फोन कर बैठक में शामिल होने को कहा था।
TDP-जेडीयू बनी भाजपा के बाद बड़ी पार्टी
बता दें किचंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जेडीयू 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा को सरकार बनाने के लिए दोनों ही दल जरूरी हैं। इनके बिना बीजेपी का सरकार बनाना कठिन होगा।
वहीं जेडीयू नेता केसी त्यागी के मुताबिक 7 जून को एनडीए के सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई है। इस हबैठक में जदयू NDA के साथ-साथ प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को समर्थन देने का संकल्प पत्र भी सौंपेगी। बताया जा रहा है कि 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में दोपहर 2 बजे संसदीय दल की बैठक आयोजित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications