EVM को लेकर उठे सवाल तो ECI ने शायरना अंदाज में कसा तंज, कहा- 'वफा तुमसे नहीं होती,खता ईवीएम की कहते हो'
Lok Sabha Election Dates Voting Schedule: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज (शनिवार 16 मार्च) लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगें। पहला चरण का आगाज 19 अप्रैल को और 7वें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग 1 जून को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 4 जून को काउंटिंग होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया कर्मियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से सवाल भी पूछे। मीडिया कर्मियों के सवालों का सीईसी ने कई बार शेरो-शायरी में जवाब दिया। दरअसल, मीडिया कर्मियों ने पूछा कि चुनाव में हारने के बाद राजनीतिक पार्टियां ईवीएम पर सवाल उठाती है।

इन आरोपों पर सीईसी ने बड़े ही शायरना अंदाज में पलटवार किया। सीईसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईवीएम पर सवाल उठाने वाली राजनीतिक पार्टियों पर शायरना अंदाज में तंज कसते हुए कहा,
'अधूरी हसरतों का इल्जाम,
हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं।
वफा खुद से नहीं होती,
खता ईवीएम की कहते हो।
गोया परिणाम आता है,
तो उस पर कायम भी नहीं रहते!'
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि करीब 40 बार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ईवीएम की चुनौतियों को देख चुकी है। चुनौतियां किस प्रकार की हुई...यह हैक हो सकती है। चोरी हो सकती है...19 लाख गायब है, इसमें दिखाई नहीं देता है। यह कंप्यूटर से खबर हो जाती है, रिजल्ट बदल सकता है...ऐसी कई चुनौतियां आई।
लेकिन, हर बार कोर्ट ऐसी चुनौतियों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी ईवीएम लेकर बैठ जाता है। आजकल एक नया ट्रेंड शुरू हुआ और वो थोडा एक्सपर्ट भी बन जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी वेबसाइट पर जाकर देख सकते है कि ईवीएम ने कितनी बार सरकारें बदल दी है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने फिर शायरना अंदाज में कहा, अधूरी हसरतों का इल्जाम, हरबार हम पर लगाना ठिक नहीं. वफा खुद से नहीं होती, खता ईवीएम की कहते हो। उन्होंने कहा कि ईवीएम 100 फीसदी सेफ है। इतना ही नहीं, उन्होंने राजनीतिक दलों से भी गुजारिश करते हुए कहा, कैंपेन के दौरान पर्सनल अटैक से बचें और डेकोरम को मेनटेन रखें।
इसके बाद उन्होंने एक और शेर सुनाया...
दुश्मनी जम कर करो, लेकिन ये गुंजाइश रहे...
जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों.
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि आजकल जल्दी-जल्दी दोस्त और दुश्मन बनने की प्रक्रिया थोड़ा ज्यादा चल रही है। तो पार्टियां इतना गंदा ना बोलें कि वो एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएं।












Click it and Unblock the Notifications