TN Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए तमिलनाडु में कब होगा मतदान?
Tamil Nadu Lok Sabha Election Voting Dates: चुनाव आयोग की तरफ से 18वीं लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान कर दिया है। देश में 7 चरणों के तहत लोकसभा चुनाव करवाएं जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पहला चरण 19 अप्रैल को होगा, जबकि अंतिम 7वां चरण 1जून को पूरा हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। वहींवहीं 4 जून को मतगणना की जाएगी। ऐसे में जानिए तमिलनाडु में कब वोटिंग होगी?

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को तमिलनाडु की भी सभी 39 सीटों पर वोट डलेंगे। तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न करवाया जाएगा।
जानिए तमिलनाडु का चुनावी कार्यक्रम
पहले चरण के तहत नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च होगी। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्र की जांच होगी। 30 मार्च को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकता है। 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। पहले फेज में तमिलनाडु की 39 सीटों को मिलाकर कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
2019 में DMK ने किया सूपड़ा साफ
तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं। इनमें 32 अनारक्षित और सात अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। 2019 के चुनावों में DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 39 में से 38 सीटें जीतकर भारी जीत दर्ज की थी।
किसको कितना मिला वोट शेयर
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने सभी सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो DMK को 53.53 फीसदी वोट मिले थे, जबकि तमिलनाडु की दूसरी सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी एआईएडीएमके को 26.39 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ था।
जानिए 2014 का लोकसभा रिजल्ट
इससे पहले 2014 के चुनाव की बात करें तो राज्य की सभी सीटें एनडीए गठबंधन के खाते में गई थीं, जिसमें एआईएडीएमके को 37 सीटें मिली थी, जबकि बीजेपी और पीएमके को एक-एक पर जीत हासिल हुई, जबकि डीएमके का खाता तक नहीं खुला था।












Click it and Unblock the Notifications