Kerala Lok Sabha Chunav: केरल में 26 अप्रैल को होगी वोटिंग, एक चरण में मतदान

Kerala Lok Sabha Election Voting Dates: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। देशभर में 7 चरणों में वोटिंग होगी, जिसका पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा। पहले चरण में 102 सीटों पर चुनाव होगा, जिसमें तमिलनाडु, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर अरुणाचल और असम शामिल हैं।

वहीं दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा, जिसमें 89 सीटें पर वोट डलेंगे। जिसमें राजस्थान, आंध्र प्रदेश और केरल शामिल है। ऐसे में केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 4 जून को देशभर की सीटों के साथ आएंगे।

Kerala Election

जानिए सातों चरण की तारीख

पहला चरण- 19 अप्रैल
दूसरा चरण- 26 अप्रैल
तीसरा चरण- 7 मई
चौथा चरण- 13 मई
पांचवा चरण- 20 मई
छठा चरण- 25 मई
सातवां चरण- 1 जून

केरल में कितने वोटर?

केरल में 2.71 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, जिनमें 1.4 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष हैं। इस साल 2.88 लाख युवा वोटरों के नाम भी मतदाता लिस्ट में शामिल हुआ है, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जानिए पूरा इलेक्शन शेड्यूल

दूसरे फेज के चुनाव (26 अप्रैल) के लिए नोटिफिकेशन 28 मार्च को जारी किया जाएगा। जिसके बाद 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। वहीं 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 8 अप्रैल नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। 26 अप्रैल को यहां वोटिंग होगी।

जानिए कैसा रहा 2019 का चुनाव

केरल में अभी तक यूडीएफ और एलडीएफ के बीच मुकाबला होता रहा है। ऐसे में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में में यूपीए ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 2019 में 16 में से 15 सीटों पर कब्जा कर लिया था, जबकि वहीं सहयोगी दलों ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं एलडीएफ को सिर्फ एक सीट मिली थी।

केरल में एनडीए अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी। 2019 में बीजेपी ने केरल की 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था। एनडीए के घटक दलों में भारत धर्म जन सेना ने 4 सीटों पर और केरल कांग्रेस थॉमस एक सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन किसी भी दल को सीट नसीब नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+