चौथे चरण की वोटिंग में अब तक बंगाल टॉप पर, MP में 59% से ज्यादा मतदान, जानें आपके राज्य का क्या है हाल

Lok Sabha Election Voting Percentage: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है। 3 बजे तक देश भर में कुल 52.60% प्रतिशत वोट डाले गए हैं।

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 66.05 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 29.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
यह भी देखें: कन्नौज में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं का बढ़ा आक्रोश, पुलिस पर रेड कार्ड देने का लगाया आरोप

Lok Sabha Chunav 2024 Voting

चौथे फेज के लिए मध्य प्रदेश में अब तक 59.63 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 55.49 प्रतिशत, बिहार में 45.23 प्रतिशत, झारखंड में 56.42 प्रतिशत, ओडिशा में 52.91 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 42.35 ​​प्रतिशत, तेलंगाना में 52.34 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 48.41 फीसदी मतदान हुआ है।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 96 संसदीय क्षेत्रों में मतदान सोमवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। साथ ही आंध्र प्रदेश राज्य विधानसभा की सभी 175 सीटों और ओडिशा राज्य विधानसभा की 28 सीटों के लिए मतदान भी लोकसभा चुनाव के साथ ही शुरू हुआ।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 3 बजे तक 55.49% मतदान हुआ है। वहीं, ओडिशा में राज्य विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में 3 बजे तक 52.91% मतदान हुआ है।

बता दें, 96 लोकसभा सीटों में से 25 आंध्र प्रदेश से, 17 तेलंगाना से, 13 उत्तर प्रदेश से, 11 महाराष्ट्र से, आठ-आठ मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से, पांच बिहार से, चार-चार झारखंड और ओडिशा से और एक जम्मू और कश्मीर से है। चुनाव निकाय के अनुसार, 96 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 4,264 नामांकन दाखिल किए गए थे।

चौथे चरण में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान जैसे नेता के भाग्य का फैसला आज जनता कर रही है।

भाजपा नेता अर्जुन मुंडा और माधवी लता और आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाईएस शर्मिला भी चौथे चरण के दौरान सफलता की तलाश में हैं। बता दें, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण तक अब तक 283 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। आज चौथे चरण के अंतर्गत 96 सीटों पर वोटिंग जारी है। पांचवा चरण के दौरान 49 सीटों पर 20 मई को मतदान किया जायेगा।
यह भी देखें: Lok Sabha Election: 96 सीटों पर मतदान जारी, कहीं EVM खराब, कहीं वोट का बहिष्कार, पुलिस से भिड़ी पब्लिक!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+