16वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, 2 मिनट के मौन के बाद कार्यवाही होगी स्थगित

सदन की कार्यवाही शुरु होते ही दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि दी जाएंगी। उनके मौत पर शोक जाहिर करने के लिए 2 मिनट के मौन रखा जाएगा और इसके बाद सदन का कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।
गोपीनाथ मुंडे के निधन की वजह से आज होनेवाले वाला शपथग्रहण भी टाल दिया गया है, अब अब नए संसद सदस्यों को 5 जून और 6 जून को शपथ दिलाई जाएगी। आज से शुरू होनेवाले सत्र में 6 जून को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 9 जून को राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और 10 और 11 जून का धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और उसी दिन सत्र समाप्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications