Congress manifesto: कांग्रेस के घोषणा में कई बड़ी घोषणाएं, कोई कर रहा तारीफ, किसी को है विरोध
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 48 पेज का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की बात की गई है।
पार्टी के घोषणा पत्र में मजदूरी 400 रुपए दिन करने, गरीब परिवार की महिला को साल में 1 लाख रुपए देने, MSP को कानून बनाने और जाति जनगणना कराने का जिक्र है। इसके साथ ही कांग्रेस ने इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत संदिग्ध सौदों और योजनाओं की जांच की बात कही है।

कांग्रेस के इस घोषणापत्र पर कई नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही हैं। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि इस घोषणापत्र का काफी असर दिखेगा। मीरा कुमार ने कहा, "इसका बड़ा असर होगा क्योंकि हमने पहले भी जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है और इस बार भी करेंगे। लेकिन, बीजेपी ने जो वायदे किये थे वो तो लोग भी भूल गए कि उन्होंने क्या किए थे..."
#WATCH | On Congress' manifesto that is released today, Former Lok Sabha speaker & Congress leader Meira Kumar says, "It will have a big impact as we have delivered the promises that we have made earlier and will do this time as well. But, BJP has forgotten what promises they've… pic.twitter.com/aZPKiQNeId
— ANI (@ANI) April 5, 2024
सचिन पायलट ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "हमारा घोषणापत्र शानदार है। लोग कांग्रेस से बेहतर विकल्प देने की उम्मीद कर रहे हैं। लोगों को जिनकी उम्मीद है, वो सब कुछ घोषणापत्र में है। यह कहना बिल्कुल सही है कि बीजेपी की नीति कुछ पूंजीपतियों और शक्तिशाली वर्ग के लोगों के लिए होती है जबकि हमारा घोषणापत्र आम आदमी, किसानों के लिए है..."
#WATCH | Congress leader Sachin Pilot says, "Our manifesto is outstanding. People are expecting from the Congress to give a better alternative. What people are expecting, everything is there in the manifesto... It's absolutely correct to say that the BJP's policy is limited to a… pic.twitter.com/H0rPV0BFtk
— ANI (@ANI) April 5, 2024
हरियाणा सीएम की प्रतिक्रिया
कांग्रेस के घोषणापत्र पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर पार्टी अपना घोषणापत्र लेकर आती है, लेकिन एक पार्टी जो सालों तक सत्ता में थी और सत्ता में रहने के बावजूद आज वोट मांगने के लिए होर्डिंग लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications