लॉकडाउन: पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन का फैसला, सभी सेवादारों को दिए जाएंगे 5-5 हजार

नई दिल्ली। पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर के प्रशासन ने मंदिर से जुड़े सभी सेवादारों को 5-5 हजार की आर्थिक मदद देने का फैसला लिया है। मंदिर प्रशासन की ओर से लॉकडाउन के बाद सेवादारों के परिवारों को मदद के लिए ये फैसला लिया गया है। कोरोना संकट के चलते इस समय मंदिर बंद है, ऐसे में सेवादार के हर परिवार को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे ताकि उनको मुश्किल समय में मदद मिल सके।

coronavirus lockdown Shree Jagannath Temple Puri provide 5000 to each servitor family

कोरोना वायरस के केस सामने आने के बाद देश के सभी धार्मिक स्थान बंद हैं। पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 19 मार्च को बंद कर दिया गया था। बाद में राज्य सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया। 14 अप्रैल को लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में मंदिर से जुड़े सेवादारों को परेशानी ना हो, इसलिए उनको आर्थिक मदद दी गई है।

बता दें किभारत और दुनियाभर के ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या 13387 हो गई है, वहीं इससे 437 लोगों की मौत हो चुकी है। इस खतरनाक बीमारी से 1748 लोग ठीक भी हो चुके हैं। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 628 केस सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। यहां अब तक इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3205 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 194 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1640, तमिलनाडु में 1267, राजस्थान में 1131, मध्य प्रदेश में 1129 और गुजरात में 930 मामले सामने आ चुके हैं।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब बीस लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में अब तक 21,82,308 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक एक लाख 45 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 34,617 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 22,170, स्पेन में 19,315 और फ्रांस में 17,929 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+