पश्चिम बंगाल में 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, पंजाब में 10 जून तक लागू रहेगा प्रतिबंध
नई दिल्ली, 27 जून: कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल और पंजाब सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि पंजाब में कोविड पॉजिटिव मामालों गिरावट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कुछ छूट भीह दी है।
Recommended Video

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यव्यापी प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये आदेश जारी किया है। वहीं पंजाब सरकार ने प्रदेश में लागू प्रतिबंधों को 10 जून तक बढ़ाने का ऐलान किया है लेकिन सकारात्मक और सक्रिय मामलों में गिरावट आने के बाद निजी वाहनों में यात्रियों की संख्या पर प्रतिबंध हटा दिया गया। ये जानकारी पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी की गई है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कहा राज्य में वर्तमान प्रतिबंधों के चलते कोरोना महामारी से संबंधित हालात में सुधार आया है। जिसको देखते हुए पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए जारी पाबंदियों को 15 जून तक बढ़ा दिया गया है।
बता दें इससे पूर्व पश्चिम बंगाल में 15 मई से 30 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू किया गया हैा ममता बनर्जी ने दावा किया कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाए जाने की वजह से कोरोना के मामलों में कमी आई है। सीएम ने कहा लॉकडाउन से कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। हालांकि, फिर भी राज्य की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से लॉकडाउन लागू नहीं किया जा रहा है ताकि लोग की जिंदगी पटरी पर लौट आए।
गुरुवार की बात करें तो पिछले बंगाल में 24 घंटे में कुल 16 हजार नए मामले सामने आए। वहीं 153 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। पश्चिम बंगाल में अभी तक 13 लाख 18 हजार 203 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। वहीं 14 हजार 827 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। बंगाल में फिलहाल 1 लाख 23 हजार 377 ऐक्टिव हैं। प्रदेश में 11 लाख 79 हजार 999 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। प्रदेश सरकार का आरोप है कि चुनाव के चलते बंगाल में अचानक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी और लोगों की मौत तक हुई।












Click it and Unblock the Notifications