'लॉकडाउन, कर्फ्यू का वैक्सीनेशन पर न पड़े असर', स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र

नई दिल्ली, अप्रैल 18। कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए कई राज्यों ने कर्फ्यू या आंशिक लॉकडाउन जैसे एहतियाती उपाय लागू किए हैं। इसके चलते सार्वजनिक आवाजाही को नियंत्रित किया गया है। लेकिन इसका असर कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान पर न पड़े इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को पत्र लिखा है। पत्र में सभी राज्यों से ये सुनिश्चित करने को कहा गया है कि इन प्रतिबंधों का असर कोरोना वायरस वैक्सीनेशन पर न पड़े।

Coronavirus Vaccine

राज्यों को केंद्र शासित क्षेत्रों को लिखे पत्र में राज्यों को सलाह दी गई है कि लॉकडाउन, कर्फ्यू के चलते वैक्सीनेशन की सेवा प्रभावित नहीं होनी चाहिए और इस दौरान वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की आवाजाही पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं होनी चाहिए।

कोविड अस्पताल में भी टीकाकरण की सलाह
आदेश में कहा गया है कि ऐसे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर जो पूर्ण कोविड अस्पताल के रूप में चिह्नित किए गए हैं उन्हें निरंतर कोविड-19 का टीकाकरण जारी रखना चाहिए।

मंत्रालय के आदेश में आगे कहा गया है इन अस्पतालों में जहां पर कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है वहां अलग बिल्डिंग या ब्लॉक में कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जानी चाहिए।

इसमें कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वैक्सीन लगवाने वाले लोग किसी भी तरह से इन अस्पतालों में कोविड-19 के संपर्क में न आने पाएं।

24 घंटे में 2.61 लाख मामले
देश भर में रविवार सुबह को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2.61 लाख कोविड-19 के नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के चलते 1501 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 18,01,316 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+