इतिहास में पहली बार बदरीनाथ-केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तारीख में बदलाव,जानें तारीख

नई दिल्ली। देवभूमि उत्तराखंड में 26 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने की बात कही जा रही थी और माना जा रहा था कि 29 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, लेकिन इस बार उत्तराखंड सरकार के सामने एक बड़ी समस्या आ गई है। कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख में बदलाव किया गया हैं अब केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने को लेकर मंगलवार को अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बदरीनाथ के कपाट अब 29 अप्रैल के बजाए 15 मई को खुलेंगे। मालूम हो कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बदरीनाथ जी के कपाट खुलने की निर्धारित तारीख में परिवर्तन किया जा रहा है।

15 मई को खोले जाएंगे धाम के पट

15 मई को खोले जाएंगे धाम के पट

गौरतलब है कि सोमवार को टिहरी महाराज मनुजेंद्र शाह के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक की। जिसमें लॉकडाउन की परिस्थितियों को देखते हुए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख में बदलाव किया गया। अब बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई को सुबह 4:30 बजे खोले जाएंगे। यह जानकारी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दी।

पहली बार इतिहास में बदली गई तारीख

पहली बार इतिहास में बदली गई तारीख

बता दें प्राचीन काल से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को टिहरी राज दरबार पंचांग गणना के आधार पर होती है। इस वर्ष पहली बार निर्धारित तिथि में परिर्वनत किया गया है। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि पहली बार कपाट खुलने की तिथि में परिवर्तन हुआ और ये परिर्वतन मंदिर के इतिहास में पहली बार किया गया हैं। उन्‍होंने बताया कि कपाट खुलने से पूर्व जोशीमठ में होने वाले धार्मिक मेलों के आयोजन पर कोरोना संकट के कारण अभी विचार किया जाएगा।

केदारनाथ धाम के पट 15 को खोले जाएंगे

केदारनाथ धाम के पट 15 को खोले जाएंगे

मालूम हो कि भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर पंचांग गणना के अनुसार 29 अप्रैल सुबह 6 बजकर 10 मिनट निर्धारित की गई थी लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण अब बाबा केदार के कपाटोद्घाटन की तिथि में बदलाव करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की नई तिथि आगामी 15 मई घोषित की गई हैं।

मंगलवार को बैठक में लिया जाएगा निर्णय

मंगलवार को बैठक में लिया जाएगा निर्णय

माना जा रहा है कि 14 मई को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खोले जा सकते हैं। इस बात को लेकर मंगलवार को वरिष्ठ तीर्थपुरोहित, आचार्य और वेदपाठियों की मौजूदगी में केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग के दिशा-निर्देशों पर मंत्रणा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। अगर, केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि में बदलाव होता है, तो इससे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि में भी बदलाव करना पड़ेगा, जो कि पूर्व में 11 मई व 20 मई तय है। इसके अलाव केदारनाथ के क्षेत्रपाल भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा की तिथि भी नई तय करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+