Lockdown: ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही ये ट्रेनें हुईं फुल, जानिए कब तक है वेटिंग
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के कारण यात्री ट्रेन सेवाएं 14 अप्रैल तक स्थगित हैं। जबकि इस दौरान सभी टिकट काउंटर भी 14 अप्रैल तक बंद हैं। हालांकि, ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग जारी है और बड़ी संख्या में लोग टिकटों की बुकिंग कर रहे हैं, आलम ये है कि दिल्ली-मुंबई जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में 30 अप्रैल तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद में लोगों ने अपने आने-जाने के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है।
Recommended Video

15 अप्रैल के बाद के लिए शुरू हुई टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग
एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखधाम और वैशाली एक्सप्रेस के एसी थर्ड और स्लीपर क्लास में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। हालांकि, आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस में ही सीट खाली हैं। लॉकडाउन के कारण बस, ट्रेन और विमान सेवाएं 14 अप्रैल तक स्थगित हैं, ऐसे में जो जहां पर है वहीं पर फंसा हुआ है और लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहा है। आमतौर पर, IRCTC की वेबसाइट के जरिए रोजाना औसतन साढे 8 लाख टिकटों की बुकिंग होती है।

इन ट्रेनों में टिकट फुल
12555 गोरखधाम एक्सप्रेस में 20 अप्रैल तक एसी थर्ड में 7 वेटिंग और स्लीपर में 65 आरएसी है। 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस में 25 अप्रैल तक एसी थर्ड में 4 वेटिंग और स्लीपर में 13 आरएसी है। इसके अलावा 15018 दादर एक्सप्रेस के एसी थर्ड में 4 वेटिंग और स्लीपर में 42 आरएसी है। इसके पहले, भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग को लेकर जानकारी देते हुए कहा था कि 14 अप्रैल तक के सफर को लेकर ही रिजर्वेशन पर रोक लगी थी। रेलवे ने मीडिया में आ रही खबरों पर कहा कि ट्रेनों के रिजर्वेशन पर कभी रोक लगी ही नहीं थी।

लॉकडाउन के कारण 14 अप्रैल तक बंद हैं ट्रेनें
रेलवे ने साफ किया कि मौजूदा नियम के तहत यात्रा की तिथि से 120 दिन पहले रिजर्वेशन की सुविधा मिलती है। इस नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी नियम के तहत 15 अप्रैल और इससे आगे की तिथियों की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। हालांकि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ट्रेनों के परिचालन का फैसला रेलवे बोर्ड लेता है। बुकिंग का मतलब ये नहीं है कि 15 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेनें 15 अप्रैल से चलेंगी या नहीं ये फैसला पूरी तरह से रेलवे बोर्ड लेगा।
-
Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST -
Rail Ticket Cancellation Rules: 8 घंटे पहले टिकट किया कैंसिल तो वापस नहीं मिलेगा पैसा? क्या है नया नियम? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications