Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए आपके शहर में कब से खुल रहे हैं मॉल और रेस्टोरेंट?

जानिए आपके शहर में कब से खुल रहे हैं मॉल और रेस्टोरेंट?

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से लॉकडाउन 5 को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी । गृह मंत्रालय ने शनिवार को सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए इसको लेकर केंद्र सरकार ने शनिवार को पांचवे चरण के लॉकडाउन के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। यह लॉकडाउन देश में 30 जून तक जारी रहेगा। हालांकि इस बार सरकार की ओर से काफी रियायतें दी गई हैं। कंटेनमेंट जोन के बाहर चरण बद्ध तरीके से प्रतिबंधों को हटाया जाएगा। ये गाइडलाइन्स 1 जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी। सरकार ने अगले एक महीने के लिए कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी गतिविधियों को फिर से खोलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। 1 जून से 30 जून तक लॉकडाउन कंटेनमेंट जोन के बाहर चीजों को फिर से शुरू किया जाएगा। अलग-अलग चरण में गतिविधि शुरू की जाएंगी। आइए जानते हैं सरकार की इस गाइडलाइन के अनुसार आपके शहर के मॉल और रेस्‍टोरेंट किस तारीख को खोले जाएंगे?

इस तारीख से आपके शहर में खुल रहे हैं मॉल और रेस्‍टोरेंट

इस तारीख से आपके शहर में खुल रहे हैं मॉल और रेस्‍टोरेंट

कोरोना वायरस के फैलने के बाद संक्रमण को रोकने के लिए देश में पहला लॉकडाउन 25 मार्च से लगाया गया था। तभी से देश भर के हर शहर में होटल, रेस्‍तरां और शॉपिंग मॉल बंद हैं। लेकिन लॉकडाउन 5 के अंतर्गत सरकार ने कई गतिविधियां शुरु करने को लेकर दिशोनिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, पहले चरण में सार्वजनिक स्थानों, पूजा स्थलों, होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करेगी।

Recommended Video

    Lockdown-5.0 से Unlock-1 की तरफ देश, तीन चरणों में खुलेगी तालाबंदी | वनइंडिया हिंदी
    दूसरे फेज में शैक्षणिक संस्‍थान खुल सकते हैं

    दूसरे फेज में शैक्षणिक संस्‍थान खुल सकते हैं

    दूसरे फेज में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद खोले जाएंगे। वहीं तीसरे चरण में अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, पार्क आदि के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर किया जाएगा।

    रात्रि 9 से सुबह 5 बजे तक देश भर में रहेगा कर्फ्यू

    रात्रि 9 से सुबह 5 बजे तक देश भर में रहेगा कर्फ्यू

    गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा, केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। साथ ही आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू रहेगा और लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। गृह मंत्रालय ने प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देश जारी किए हैं, जिसमें फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का अनिवार्य रूप से करना पालन शामिल है।

    जानिए कब से शुरु हुआ था लॉकडाउन

    जानिए कब से शुरु हुआ था लॉकडाउन

    बता दें लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को खत्म हो रहा है। कोरोना वायरस के फैलने के बाद संक्रमण को रोकने के लिए देश में पहला लॉकडाउन 25 मार्च से लगाया गया था। 25 मार्च से 14 अप्रैल तक फिर 15 अप्रैल से 3 मई, 4 मई से 17 मई तक और फिर 17 मई से 3 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+