VIDEO: पश्चिम बंगाल में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प, राशन को लेकर हुआ हंगामा

कोलकाता। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए लॉकडाउन लागू है। इसी बीच लोगों को राशन समेत कई चीजों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते कई जगहों पर हिंसा की भी खबरें आ रही हैं। बुधवार को उत्तर24 परगना के बदुरिया में कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच राशन सामग्री के अनुचित वितरण को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हुई। जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Recommended Video

    Corona Crisis : Lockdown के बीच West Bengal में Police पर हमला, 4 Policemen Injured | वनइंडिया हिंदी
    Locals clash with Police over improper distribution of ration material amid Lockdown in West Bengal

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बदुरिया में कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच राशन सामग्री के अनुचित वितरण को लेकर स्थानीय लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम करने पर आपत्ति जताई जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं का भी नहीं बख्शा, उनपर भी जमकर लाठियां बरसाईं।

    इस घटना के सामने आने के बाद बदुरिया नगर पालिका वार्ड नंबर 9 के पार्षद अरित्रा घोष ने कहा कि, 21 अप्रैल को हमने वहां प्रत्येक परिवार को राशन सामग्री दी थी। आज मुझे एक जानकारी मिली कि स्थानीय लोगों ने सड़क को ब्लॉक कर दिया है। जब पुलिस वहां गई तो उन पर हमला किया गया। प्रशासन अब मामले को देख रहा है। स्थिति सामान्य है। जिन लोगों को राशन नहीं मिल पाया है। उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है।

    उधर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कोरोना पॉजिटिव एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों की स्वास्थ्य स्थिर है। अस्पताल के निदेशक शुभाशीष मित्रा ने बुधवार को कहा कि गर्भवती महिला को 13 अप्रैल को फुलेश्वर क्षेत्र के संजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें घातक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। उन्होंने कहा कि हावड़ा शहर की रहने वाली महिला ने सोमवार को रात आठ बजे के आसपास बच्चे को जन्म दिया। मित्रा ने कहा कि प्रसव में कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने कहा कि मां और बच्चा दोनों की हालत स्थिर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+