Happy New Year 2018: दुनिया के कई देशों में हुआ नए साल का स्वागत, भारत में जोरदार जश्न

नई दिल्ली। नए साल के स्वागत की तैयारिया परवान चढ़ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत कई देशों में नया साल आ चुका है। भारत में भी अगले 3 घंटे बाद देश नए साल का जश्न मनाएगा। इन सबके बीच सुरक्षा चाक चौबंद है। देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी जगहों पर पुलिस के जवान तैनात है।

यूं सजा है स्वर्ण मंदिर
पंजाब स्थित अमृतसर में स्वर्ण मंदिर भी नए साल के जश्न में सजाया गया है।
दिल्ली में सख्त सुरक्षा
दिल्ली में नए साल के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।
लोग मना रहे जश्न
नए साल के आगमन से कुछ देर पहले दिल्ली में जश्न मना रहे हैं लोग।
लखनऊ में भी जश्न
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी लोग जश्न मना रहे हैं।
कर्नाटक में भारी सुरक्षा
नए साल के जश्न के मद्देनजर कर्नाटक के प्रमुख स्थानों पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। प्रशासन की ओर से ड्रोन का भी इंतजाम किया गया है।
उत्तर कोरिया का नया साल
उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में भी नए साल 2018 का स्वागत किया गया।
दिल्ली में लोग कर रहे ईश्वर की पूजा
अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात भारत में लोग आज नया वर्ष आने से कुछ देर पहले ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
UP में व्यवस्था चुस्त दुरुस्त
उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी नए साल के आगमन पर कमर कस ली है। घोड़े पर सवार जवान राजधानी लखनऊ के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं।
मुंबई में कुछ यूं होगा स्वागत
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और बृहन्मुंबई नगर निगम के भवन ने नए साल की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगा गया।
न्यूजीलैंड में कुछ इस तरह हुआ स्वागत
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत किया गया।
ऑस्ट्रेलिया में ऐसे हुआ स्वागत
ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिा के सिडनी में एक इंद्रधनुष-थीम वाली आतिशबाजी के साथ 2018 का स्वागत किया गया। कम से कम डेढ़ लाख दर्शकों ने आतिशबाजी देखी। इस दौरान देश के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

ऑकलैंड में आतिशबाजी
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में, स्काई टॉवर के चारों ओर हजारों इकट्ठे हुए थे। यहां टॉवर की ऊपरी डेक पर पांच मिनट की नॉनस्टॉप आतिशबाजी हुई।












Click it and Unblock the Notifications