बारिश से पस्त हुई मुंबई अगले ही दिन फिर कमर कसकर खड़ी हो गई

मुंबई में मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में जलभराव से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मुंबई। मुंबई में भारी बारिश के चलते मंगलवार को लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी, हालांकि बुधवार को बारिश रुकने के बाद हालात थोड़े सामान्य हुए हैं। मुंबईकरों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। राहत और बचाव का काम जारी है। मंगलवार को कई इलाकों में जल-जभराव से हालात बेहद खराब हो गए थे। अब पानी को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटे काफी अहम बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है।

बड़ी बातें

Recommended Video

    Mumbai Rain : Water enters Parel's KEM hospital after heavy rain | वनइंडिया हिंदी
    • भारी बारिश से पस्त हुई मुंबई फिर कमर कसकर खड़ी हो गई।
    • मंगलवार से बुधवार तक बीएमसी के अस्पतालों में पांच शव पहुंचे
    • मुंबई बाढ़ में एक और मौत। अपनी गाड़ी में बैठे वकील की दम घुटने से मौत। सायन इलाके में हुई है मौत।
    • 3 एनडीआरएफ टीमों ने मुंबई में पूर्व में पुणे की टीमों को तैयार किया।
    • 100 से बसें चलाई जा रही है ताकि लोकल ना चलने पर हो रही दिक्कतों को कम किया जा सके।
    • दादर के मटका रोड पर एक खुले मेनहोल में गिरने के बाद आदमी मर गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसाग मामले में पुलिस ने केस रजिस्टर किया।
    • लोगों का कहना है कि कुर्ला झुग्गियों के निवासियों का प्रशासन से कोई मद मिल रही है।
    • मुंबई LIVE: बारिश के बाद लोकल लाइन पर सेवा शुरू, धीरे-धीरे सुधर रहे हालात
    • मुंबई हवाई अड्डे पर सामान्य हुए हालात।
    • मुंबई के सायन और बांद्रा में फिर से बारिश शुरू।
    • बारिश के चलते 6 की मौत। 3 विक्रोली से और 3 ठाणे के थे रहने वाले।
    • सुभाष ने कहा कि आज स्कूल, कॉलेज समेत अन्य दफ्तर भी बंद हैं।
    • डब्बा वाला के प्रवक्ता सुभाष तलेकर ने कहा कि आज डब्बा वाला सेवा बंद रहेगी क्योंकि कल जहां जहां टिफिन दी गई थी, वहां से वापस इकट्ठा नहीं किया जा सका था।
    • हार्बर लाइन पर रेल सेवाएं फिर से शुरू हुईं;तस्वीर गुरु तेग बहादुर नगर रेलवे स्टेशन की-
    • हार्बर लाइन पर रेल सेवाएं फिर से शुरू हुईं;तस्वीर गुरु तेग बहादुर नगर रेलवे स्टेशन की-
    • भारतीय नौसेना ने परेल इलाके में लोगों को नाश्ते मुहैया कराया।
    • भारतीय नौसेना ने परेल इलाके में लोगों को नाश्ते मुहैया कराया।
    • 5 हजार कर्मी करते हैं काम, कल बारिश में फंस गया था स्टाफ।
    • आज बंद रहेगी डब्बा वाली टिफिन सेवा, 2 लाख लोगों को नहीं मिल सकेगा खाना।
    • डीडीजी आईएमडी केएस होसलीकर ने कहा- मुंबई में कुछ घंटों तक बारिश नहीं हो सकती क्योंकि मानसूनी बादल उत्तर की तरफ गए।
    • भारी बारिश के कारण सुबह ठाणे रेलवे स्टेशन पर जल निकासी की गंभीर समस्या-
    • मुंबई बारिश LIVE: कुर्ला से डोंबिवली के बीच रेल सेवा शुरू
    • भारतीय नौसेना ने CSMT रेलवे स्टेशन पर लोगों को नाश्ता और चाय दिया-
    • भारतीय नौसेना ने CSMT रेलवे स्टेशन पर लोगों को नाश्ता और चाय दिया-
    • BEST ने CSMT से थाणे तक के लिए एक्स्ट्रा बसें चला दी है। ये बसें C8 और C42 के रूट पर चलेंगी।
    • सेंट्रल रेलवे ने कुर्ला से डोंबिवली तक की सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।
    • सेंट्रल रेलवे ने कुर्ला से डोंबिवली तक की सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।
    • मुंबई: हिंदमाता, लोअर परेल, मलाड, बांद्रा, कुर्ला समेत कई निचले इलाक़ों में पानी भरा हुआ है,लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।
    • मुंबई: कुछ इलाकों में फिर शुरू हुई हल्की बारिश
    • मुंबई: अंधेरी से घाटकोपर के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू
    • मुंबई: कुर्ला से डोंबिवली के बीच रेल सेवा शुरू की गई
    • मुंबई: रात दो बजे से बंद है बारिश, कई इलाकों में अब भी जलजमाव, मरने वालों की संख्या 3 तक पहुंची, 2 घायल
    • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि अगर जरुरी हो तभी घर से बाहर निकलें। बीएमसी ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है।
    • बीएमसी ने अपने कर्मचारियों को मदद के लिए तैयार रहने को कहा है, अगर कोई फोन आता है कर्मचारी मदद के लिए पहुंचेंगे।
    • इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम फडणवीस से बात की है।

    सरकार ने की है लोगों से अपील

    • आप जहां हैं वहीं रहें, जैसे ऑफिस या घर।
    • पानी भरने की वजह से बिजली जा सकती है। मोबाइल, लैपटॉप, पॉवर बैंक चार्ज रखें।
    • अपने साथ खाना पर्याप्त रखें।
    • यदि आप कार में फंस गए हैं। यह ऑटोमेटिक है तो सबसे पहले ग्लास ओपन कर लें।
    • अपनी लोकेशन के बारे में परिवार को बताते रहें।
    • सुरक्षित जगह पहुंचे। जैसे स्कूल, कॉलेज आदि।
    • बाढ़ वाली जगह जाने बचें।
    • बच्चों और बुजुर्गों की मदद करें।
    • वेदर डिपार्टमेंट, पुणे के अफसर एके श्रीवास्तव बताते हैं कि मुंबई, साउथ गुजरात, कोंकण, गोवा और वेस्ट विदर्भ में 24 से 48 घंटे में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
    Heavy rain

    जानें अब तक कहां-कितनी बारिश रिकॉर्ड की गई

    • अंधेरी - 270 मिमी/ 92 मिमी
    • बीकेसी - 204 मिमी/ 54 मिमी
    • बांद्रा वेस्ट - 247 मिमी/ 52 मिमी
    • भांडुप - 251 मिमी/ 58 मिमी
    • चेंबूर - 214 मिमी/ 62 मिमी
    • कफ परेड - 123 मिमी/ 10 मिमी
    • दहिसर - 190 मिमी/ 40 मिमी
    • घाटकोपर ईस्ट - 221 मिमी/ 61 मिमी
    • गोरेगांव - 193 मिमी/ 65 मिमी
    • परेल - 285 मिमी/ 40 मिमी
    • कुर्ला - 300 मिमी/ 92 मिमी
    फंसे लोगों को बिस्‍कुट बांटा जा रहा है

    मुंबई के विक्रोली के वर्षा नगर में एक इमारत गिरने से दो व्यक्ति की मौत

    • अगले 48 घंटों में 250 एमएम तक बारिश हो सकती है।
    • ठाणे से कल्याण फास्ट लाइन पर रेल सेवा शुरू।
    • ट्रांस हार्बर लाइन पर रेल सेवा बहाल।

    पानी में फंसे लोगों को बिस्‍कुट बांट रहे हैं लोग

    मुंबई में जलभराव के चलते कई लोग पानी में फंसे हुए हैं। बिना कुछ खाए लोग काफी समय से सड़क पर फंसे हुए है। उनकी मदद में कुछ लोग बिस्‍कुट बांट रहे हैं।

    • पानी में फंसे लोगों को बिस्‍कुट बांट रहे हैं
    • मुंबई: बारिश के कारण चर्चगेट स्टेशन पर फंसे यात्री।
    • ठाणे से दक्षिण वाया पूर्वी फ्रीवे और पूर्वी एक्सप्रेसवे के लिए रास्ता साफ: मुंबई पुलिस
    • भारी बारिश के बावजूद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बुधवार को खुला रहेगा।
    • फायर ब्रिगेड ने एक लोकल ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मुंबई में बचाव कार्य जारी है।

    पानी में फंसे लोगों को बिस्‍कुट बांटा जा रहा है

    कई इलाकों में जलभराव

    मुंबई बारिश LIVE: सीएम बोले- लोग जितनी जल्दी हो अपने घर जाएं

    • मुंबई में बारिश का पानी छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो कॉम्पलेक्स में पानी भर गया है।
    • मुंबई में बारी बारिश के बीच सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है।
    • सीएसएमटी स्टेशन के बाहर भारी ट्रैफिक जाम लगा है।
    • भारी बारिश की वजह से 10 फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 23 विमानों के रूट बदले गए है।
    • फायर ब्रिगेड ने एक लोकल ट्रेन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
      थाने और कल्याण के बीच फास्ट लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा बहाल हो गई है।
    • - महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के सभी एंट्री प्वाइंट्स और सी-लिंक पर टोल कलेक्शन को हालात सामान्य होने तक किया सस्पेंड
    • - छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास भारी ट्रैफिक जाम

    - मुंबई के दादर में सबसे ज्यादा जल भराव के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उतारे गए ट्यूब बोट

    LIVE: मुंबई में भारी बारिश के बीच अगले कुछ घंटे बेहद अहम

    - महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े का बयान, मुंबई के सभी शिक्षण संस्थाएं कल बंद रहेंगे।

    - गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई में भारी बारिश के मद्देनजर केन्द्र सरकार हरसंभव मदद कर रहा है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही राहत और बचाव कार्य के लिए मुंबई पहुंच चुकी है।

    - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट करके कहा कि मुंबई में भारी बारिश के बीच सरकार और एजेंसियां अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं।

    LIVE: बारिश के चलते मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज कल रहेंगे बंद

    - मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर उत्पन्न हुए हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात की है।

    - पीएम मोदी का ट्वीट करके महाराष्ट्र सरकार को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन।

    - बारिश के चलते मुंबई के अलग-अलग जगहों पर मदद के लिए नेवी की 5 बाढ़ रेस्क्यू टीम और दो डाइविंग टीम तैयार

    मुंबई बारिश LIVE: पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस से की बात

    - बीएमसी डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर सुधीर नाइक ने बताया कि वडाला में सबसे ज्यादा 253 मिमी बारिश हुई है।

    - 6 बड़े पंपिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, हमारे 30 हजार स्टाफ हरसंभव मदद के लिए उतरे हैं: सुधीर नाइक, बीएमसी डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर

    मुंबई बारिश LIVE: बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद किया गया, कई उड़ानें रद्द

    - भारी बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल, डोंबिवली, ठाणे के कई इलाकों में बिजली गुल

    - कलीना, सांताक्रूज में सप्लाई प्रभावित, बीएमसी ने सब से अपने मोबाइल चार्ज रखने को कहा

    - अपेक्षित चक्रवात के चलते वर्ली सी लिंक बंद, पेडर रोड को भी बंद किया गया

    मुंबई बारिश LIVE: बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद, लोकल ट्रेनें ठप

    - सियोन पुल को भी बंद किया गया, सभी कार को यू-टर्न लेकर वापस जाने को कहा गया है।

    - बांद्रा से सांता क्रूज जाने वाले वाली एसवी रोड बारिश के चलते हुई बंद, बांद्रा लिंकिंग रोड में भी जलभराव

    - मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात फिर संचालित

    - बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद किया गया, कई उड़ानें रद्द

    मुंबई बारिश LIVE: बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद, लोकल ट्रेनें ठप

    - लो विजिबिलिटी के चलते मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात कुछ देर के लिए ठप

    - बारिश के चलते किसी तरह की मुश्किल में फंसे लोगों के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है।

    - महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की लोगों से अपील, अगर जरुरी हो तो तभी घर से बाहर निकलें

    सीएम फडणवीस ने की लोगों से अपील

    मुंबई बारिश LIVE: 4.35 पर हाई टाइड की आशंका, कई इलाकों में जल-भराव

    - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। साथ ही ट्वीट/कॉल भी मुंबई पुलिस को कर सकते हैं, पुलिस आपको रेस्क्यू के लिए आएगी।

    - फडणवीस ने कहा- मैंने बीएमसी आपदा प्रबंधन सेल और मुंबई पुलिस से हॉटलाइन पर बात की है। मंत्रालय के कर्मचारियों को जल्दी जाने के लिए कहा है।

    - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बारिश के बाद मौजूदा हालात का जायजा लेने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का दौरा किया।

    मुंबई बारिश LIVE: 4.35 पर हाई टाइड की आशंका, कई इलाकों में जल-भराव

    - मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सभी कार्यालयों में छुट्टी का आदेश जारी किया है।

    - ठाणे, वर्ली और बांद्रा में भारी बारिश की वजह से जलभराव के हालात हैं।

    मुंबई LIVE: अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

    - बांद्रा रेलवे स्टेशन पर सिग्लन भी जलभराव की वजह से फेल हो गया है। जिसके चलते लोकल ट्रेन की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

    - लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग की ओर से मंगलवार शाम 4.35 बजे तक हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है।

    - मुंबई में भारी बारिश के चलते हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग की मानें तो मुंबई के कई इलाकों में पिछली रात से ही भारी बारिश जारी है।

    भारी बारिश से मुंबई में बिगड़े हालात, हाईटाईड की आशंका

    आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते से मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है, पिछले हफ्ते भी शनिववार की सुबह से लेकर सोमवार देर शाम तक तेज बारिश होती रही, जिसके चलते मुंबई में यातायात काफी प्रभावित है। मुंबई के हिंदमाता क्षत्र में भी भारी बारिश के चलते जलभराव की समस्या बन गई है। स्थानीय मौसम विभाग ने कोलाबा में अगले 24 घंटों के भीतर तेज बारिश की चेतावनी दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+