मेरा पुतला जला लो, लेकिन संपत्ति जलाने की जरूरत नहीं : पीएम मोदी
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर दिल्ली में जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच रविवार को रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली हुई। इसके जरिए बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों का शंखनाद भी किया, आपको बता दें केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का रास्ता साफ किए जाने संबंधी बिल संसद में पास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया था। इस दौरान इस दौरान पीएम मोदी ने नागरिकता कानून को लेकर देशभर में मचे बवाल पर कहा कि यह कानून देश के हिंदू-मुस्लिमों के लिए नहीं है, उन्होंने विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश को डर और अराजकता के माहौल में धकेलने की साजिश हो रही है, साथ ही पीएम मोदी ने हिंसा पर कहा कि मेरा पुतला जला लो, लेकिन संपत्ति जलाने की जरूरत नहीं है और पुलिस जनता की दुश्मन नहीं है।
Recommended Video

पढ़ें लाइव अपडेट्स
#WATCH: PM Modi addresses a rally at Ramlila Maidan in Delhi https://t.co/BqdNaM3p8j
— ANI (@ANI) December 22, 2019












Click it and Unblock the Notifications