मन की बात : संस्कृत के ऑनलाइन कोर्स पर विचार: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया। ये मन की बात का 42वां संस्करण था। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के पिछले अंक में लाल बत्ती और वीआईपी कल्चर के खिलाफ अपने विचार रखे थे। इससे पहले वह 'न्यू इंडिया' पर देश की जनता को संबोधित किया था। बच्चों से जुड़े कई मुद्दों पर पीएम मोदी अपनी बात रख चुके हैं।

LIVE Feed
पीएम मोदी ने कोमल ठक्कर नाम के व्यक्ति की तरफ से आए संस्कृत के ऑन लाइन कोर्स शुरू करने पर अपनी राय रखी। पीएम मोदी ने बताया कि कोमल जी संस्कृत के प्रति आपका प्रेम देखकर बहुत अच्छा लगा. मैंने सम्बंधित विभाग से इस ओर हो रहे प्रयासों की जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए कहा है. 'मन की बात' के श्रोता जो संस्कृत को लेकर कार्यरत रहते हैं, वो भी विचार करें कि कोमल जी के सुझाव को कैसे आगे बढ़ाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications