Live News: ओबामा इन इंडिया: पल-पल की खबर के लिए क्लिक करें

नई दिल्‍ली। र‍विवार को अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अपनी दूसरी भारत यात्रा पर आ रहे हैं। ओबामा की भारत यात्रा के अलावा दिल्‍ली विधानसभा चुनावों के साथ ही देश और दुनिया की बाकी खबरों पर हमारी नजरें रहेंगी। आपको इस पेज पर मिलेगी देश,दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर,ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।

Obama-and-michelle-arrive-in-india

6:35 बजे। बराक ओबामा और नरेन्‍द्र मोदी के साझा बयान के बाद विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस की जा रही है। मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय की सचीव सुजाता सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु बाधा दूर हो गई है। उन्‍होंने बताया कि परमाणु डील पद दोनों देशों के बीच तीन दौर में बातचीत हुई।

5:17 बजे। बराक ओबामा ने कहा कि पिछले साल अमेरिका में मैडिसन स्कवॉयर पर पीएम मोदी का बॉलीवुड स्टार की तरह स्वागत हुआ था। ओबामा ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार 60 फीसदी बढ़ा है। रक्षा मामलों पर बोलते हुए ओबामा ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में दोनों मिलकर काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि रक्षा और तकनीकि क्षेत्र में सहयोग के लिए बात हुई है, अफगानिस्तान में भी भारत का अहम रोल है। और अंत में ओबामा ने अपना संबोधन हिंदी में खत्‍म किया। उन्‍होंने कहा कि चलें साथ-साथ। इस वक्‍त ओबामा मीडिया के सवालों का दे रहे हैं जवाब।

5:10 बजे। बराक ओबामा ने कहा कि हम परमाणु करार पर अमल के लिए आगे की ओर बढ़ें हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।

5:01 बजे। मोदी के बाद अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने सबसे पहले नमस्‍ते कहा और फिर नरेन्‍द्र मोदी को न्‍योता देने के लिए धन्‍यवाद दिया।

5:00 बजे। मोदी ने कहा कि अमेरिका, भारत का सबसे अच्छा दोस्त है और इस दोस्ती से विकास में मदद मिलेगी।

4:57 बजे। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ म‍हीनों से दोनों देशों के बीच के रिश्‍तों में गर्मजोशी दिखी है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि राष्‍ट्रपति रहते हुए बराक ओबामा का दूसरी बार भारत आना रिश्‍तों की अहमियत दर्शाता है।

4:50 बजे। हैदराबाद हाउस में बराक ओबामा के साथ साझा बयान जारी करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि मैं मिस्‍टर ओबामा और उनकी पत्‍नी मिशेल को धन्‍यवाद देता हूं कि गणतंत्र दिवस पर उन्‍होंने हमारा न्‍यौता स्‍वीकार किया और मुख्‍य अतिथि बनकर आए।

4:48 बजे। बराक ओबामा और नरेन्‍द्र मोदी साझा बयान जारी कर रहे हैं।

3:55 बजे। भारत-अमेरिका के बीच सैन्‍य तकनीक पर बनी सहमती।

3:05 बजे। हैदराबाद हाउस में मोदी और ओबामा के बीच 'चाय पर चर्चा'

3:04 बजे। वरिष्ठ तमिल फिल्म कलाकार वीएस राघवन नहीं रहे।

1:16 बजे। हैदराबाद हाउस पहुंचे बराक ओबामा। वहां करेंगे लंच फिर मोदी से होगी खास मुलाकात।

1:05 बजे। यूपी के संतकबीरनगर में तीन साल की बच्ची को जिंदा जलाया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव।

1:00 बजे। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है। आरएस पुरा सेक्टर में हुई फायरिंग की खबर है।

12:58 बजे। बराक ओबामा ने कहा कि दौरे में होंगे अहम ऐलान

12:51 बजे। राजघाट पर पीपल का पौधा लगा रहे हैं बराक ओबामा।

12:46 बजे। राजघाट पहुंचे बराक ओबामा, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

12:36 बजे। राष्ट्रपति भवन से निकलकर राजघाट के लिए रवाना हुए बराक ओबामा। रवाना होते हुए ओबामा ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

12:23 बजे। राष्ट्रपति भवन में बराक ओबामा केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।

12:20 बजे। राष्ट्रपति भवनः समारोह स्थल पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने हाथ मिलाकर बराक ओबामा का स्वागत किया।

12:17 बजे। राष्ट्रपति भवन में एयर फोर्स की विंग कमांडर पूजा ठाकुर ओबामा को दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व कर रही हैं।

12:14 बजे। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा पीयूष गोयल, अरुण जेटली, वैंकेया नायडू, मनोहर पर्रिकर, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह समेत कई कैबिनेट मंत्री राष्ट्रपति भवन में मौजूद।

12:11 बजे। राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे बराक ओबामा। गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी। दी गई 21 तोपों की सलामी।

12:04 बजे। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी राष्ट्रपति भवन के समारोह स्थल पहुंचे।

11:56 बजे। होटल आईटीसी मौर्या से राष्‍ट्रपति भवन के लिए निकल चुके हैं बराक अोबामा। राष्‍ट्रपति भवन में पहले से मौजूद हैं नरेन्‍द्र मोदी।

11:55 बजे। बाबा रामदेव ने भारत को योग की धरती बताते हुए यहां आगमन पर ओबामा और मिशेल का स्वागत किया है।

11:54 बजे। बराक ओबामा महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर पीपल का पौधा लगाएंगे।

11:25 बजे। बराक ओबामा की भारत यात्रा के बीच ही व्‍हाइट हाउस ने ट्विटर पर लिखा जयहिंद। कहा गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत करना ओबामा के लिए गौरवशाली पल। भारत और अमेरिका के रिश्‍तों के बीच एक नए अध्‍याय की शुरुआत।

11:17 बजे। 'आप' के पोस्टरों में किरन बेदी को अवसरवादी बताने पर बीजेपी ने केजरीवाल पर पलटवार किया है। बीजेपी की नुपूर शर्मा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल खुद अवसरवादी हैं।

11:14 बजे। दोपहर 12:30 बजे राजघाट जाएंगे बराक ओबामा

10:15 बजे। बराक ओबामा के स्‍वागत के लिए तैयार राष्‍ट्रपति भवन।

9:55 बजे। पालम एयरबेस से होटल के लिए रवाना हुए राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल।

9:50 बजे। गले लगकर एक-दूसरे से मिले ओबामा और मोदी।

9:39 बजे। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का आधिकारिक विमान एयरफोर्स वन तय समय से पहले पालम एयरबेस पर उतरा।

9:30 बजे। ओबामा के लिए प्रोटोकॉल तोड़ेंगे मोदी। खुद जाएंगे ओबामा को रिसीव करने।

9:00 बजे। जम्‍मू के आरएसपुरा सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की ओर से गोलीबारी और सीजफायर का उल्‍लंघन।

8:45 बजे। पालम एयरफोर्स बेस पर करीब 10 बजे होगा ओबामा का आगमन।

8:30 बजे। ओबामा के भारत आने से पहले ही पाकिस्‍तान ने अमेरिका से आठ अतिरिक्‍त फाइटर जेट एफ-18 की मांग की।

8:15 बजे। बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में 20 मिनट व्‍यक्तिगत मीटिंग होगी।

8:00 बजे। बराक ओबामा के भारत आने से पहले विदेश मंत्रालय की ओर से दिए गए बयान में कहा गया कि ओबामा का यह भारत दौरा कई मायनों में एतिहासिक होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+