बड़ी खबरें: पीएम मोदी से मिलने के लिए सीएम मांझी ने मांगा वक्त

नई दिल्ली। भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी ने गुरूवार को दिल्ली भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस वार्ता करके किरण बेदी की भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा कीइस खबर के साथ ही देश-दुनिया, धर्म,खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर होगी, जिन्हें आप सीधे इस एक पेज पर पढ़ सकते हैं इसलिए पेज रीफ्रेश करते रहिए और अपडेट होते रहिए...

प्रस्तुत है 16 जनवरी की बड़ी खबरें..

Gurmeet Ram Rahim

11:30 बजे। कांग्रेस का कहना है कि उनके नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ नहीं की बल्कि उनकी आलोचना की है। इससे पहले कांग्रेस ने थरुर को मोदी की तारिफ करने पर उन्हें वॉर्निंग दी थी।

11:00 बजे। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा है। मांझी ने 20 जनवरी को मिलने का वक्त मांगा है।

10:30 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया गवर्मेंट सिस्टम में रिफॉर्म लेकर आएगा और इससे लोगों को को शक्ति मिलेगी।

10:00 बजे। आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा कि किरण बेदी से गुजारिश की है कि वो अब उन्हें और केजरीवाल को ट्विटर पर अनब्लॉक कर दें।

9:30 बजे। बिहार की राजधानी पटना के इंटरमीडिएट काउंसिल में आग लगने की खबर है।

9:00 बजे।आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने त्रिलोक पुरी रैली में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा डरी हुई है। पहले एमपी आए फिर मंत्री आए, पीएम भी आए और अब किरण बेदी व शाजिया इल्‍मी को लाए हैं, लेकिन होगा कुछ नहीं।

8: 20 बजे। एबीपी-नेल्सन ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली में भाजपा को 34, आम आदमी पार्टी को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने के आसार है।

7: 30 बजे। पेरिस में बंधक संकट खत्म हो गया हैं। सुरक्षाबलों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

7:20 बजेे। कांग्रेस की ओर से किरण वालिया नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगी। वालिया केजरीवाल के खिलाफ यहां से चुनाव लड़ेंगी।

7:00 बजे। पेट्रोल की कीमत में 2.42 रुपये प्रति लिटर, डीज़ल की कीमत में 2.25 रुपये प्रति लिटर की कटौती।

6: 22 बजे। पेरिस में एक बार फिर से बंधक बनाए जाने की खबर आ रही हैं। पोस्ट ऑफिस में 2 लोगों को बंधक बनाए जाने की खबर हैं। एक अज्ञात बंदूकधारी ने लोगों को बंधक बनाया।

6:20 बजे। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई। 2 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई।

6:10 बजे। किरण बेदी ने स्वच्छ भारत और महिला सुरक्षा को अहम मुद्दा बताया।

6: 00 बजे। बीजेपी दफ्तर में किरण बेदी ने कहा कि दिल्ली को देश का दिल बनाएंगे।
5:08 बजे। पाकिस्‍तान में प्रदर्शन के दौरान AFP का फोटो जर्नलिस्ट गोली का शिकार हुआ

5:00 बजे। पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे जगतारा सिंह उर्फ तारा को थाइलैंड से भारत लाया गया।

4:25 बजे। फिल्‍म पर कुछ बोलने से पहले फिल्‍म देख तो लें: राम रहीम

4:22 बजे। बाबा राम रहीम ने कहा कि ये फिल्‍म यूथ को बहुत पसंद आएगी। उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस फिल्‍म को लेकर लोग इतना बवाल क्‍यों कर रहे हैं।

4:21 बजे। अंग्रेजी कपड़े पहनने से कोई भगवान नहीं हो जाता।

4:20 बजे। मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा राम रहीम ने कहा कि MSG का मतलब भगवान नहीं।

4:18 बजे। आज बाबा राम रहीम की फिल्म 'MSG' का प्रीमियर नहीं होगा। गुड़गांव में होना था प्रीमियर। INLD और अकाली दल फिल्म के विरोध में।

4:13 बजे। 'MSG' फिल्म से दो लाइनें और कुछ शब्द म्यूट किए गए हैं: बाबा राम रहीम।

4:12 बजे। MSG' को हरी झंडी मिलने पर सेंसर बोर्ड प्रमुख लीला सैमसन के इस्तीफे के बारे में कुछ नहीं मालूम: बाबा राम रहीम।

4:06 बजे। डेरा सच्‍चा सौदा के मुखिया बाबा राम रहीम MSG के प्रीमियर के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

3:45 बजे। केजरीवाल को मैं अपना नेता मानती थी मगर अब मेरा भरोसा टूट गया है।

3:44 बजे। शाजिया ने कहा कि बदले की भावना छोड़ भारतीय जनता पार्टी के साथ आई हूं और संगठन मेरी इच्‍छाओं का सम्‍मान करेगा।

3:43 बजे। शाजिया ने कहा कि बीजेपी ने मुझे सकारात्‍मक माहौल दिया है।

3:42 बजे। शाजिया इल्‍मी ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहती। मैंने बीजेपी से कुछ नहीं मांगा है।

3:29 बजे। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद पूर्व 'आप' नेता शाजिया इल्‍मी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। शालिया के साथ म्‍यूजिक डायरेक्‍टर आनंद राज आनंद ने भी भाजपा की सदस्‍यता ली है। पढ़ें पूरी खबर

2:41 बजे। गुड़गांव में MSG का विरोध कर रहे आईएनएलडी और आईएमएसओ के करीब 60 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इन लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत में लिया गया ताकि MSG का प्रीमियर आराम से हो सके।

1:43 बजे। अमित शाह से शाजिया इल्मी की मुलाकात खत्म। बोलीं, बीजेपी में शामिल होंगी।

1:40 बजे। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे वाराणसी पहुंचे। सारनाथ का भ्रमण करते हुए रवाना।

12:53 बजे। इंग्लैंड की टीम 234 रनों पर ऑल-आउट, कप्तान मोर्गन ने लगाया शतक।

12:45 बजे। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मई-जून 2015 में होने वाले एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। फिलहाल ग्रेजुएट्स के एलॉयड, कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के एग्जाम की डेट्स घोषित हुई हैं।

12:33 बजे। किरण बेदी का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर समाजसेवी अन्‍ना हजारे का कहना है कि किरण लंबे समय से मेरे संपर्क में नहीं हैं और ना ही राजनीति में जाने के से पहले उन्‍होंने मुझसे बात की थी।

12:09 बजे। बाबा रामरहीम के कार्यक्रम के मद्देनजर गुड़गांव पुलिस ने जारी की ट्रैफिक अडवाइजरी। लोगों से कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इस इलाके में आने की अपील। 29 के लेजर वैली ग्राउंड में 50,000 से 1,00,000 डेरा सच्चा सौदा समर्थकों के जुटने की उम्मीद।

12:05 बजे। दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे रामरहीम। 5 RAF, 400 पुलिसवालों और 100 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती।

11:05 बजे। त्रिकोणीय श्रृंखला: इंग्लैंड ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

11:00 बजे। दिल्‍ली के धौला कुंआ स्थित सत्‍य‍ निकेतन में आईजीएल पाइप लाइन में भयंकर आग लगी है। मौके पर दमकल की 10 गाडि़यां मौजूद हैं। हालत बेकाबू है और अफरा-तफरी मची हुई है। किसी भी नुकसान की खबर नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर

10:57 बजे। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के नाम से मुंबई एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। एयरपोर्ट के टॉयलेट में लिखा गया था कि 26 जनवरी को उड़ा देंगे एयरपोर्ट।

10:15 बजे। सूत्रों का दावा आज दोपहर तीन बजे बीजेपी में शामिल होंगी आम आदमी पार्टी की पूर्व सदस्‍य शाजिया इल्‍मी।

10:00 बजे। सुनंदा पुष्‍कर हत्‍याकांड में दिल्‍ली पुलिस की ओर से पूछताछ के लिए डॉक्‍टर सुधीर गुप्‍ता को बुलाए जाने की खबरों का खुद डॉक्‍टर सुधीर गुप्‍ता ने खंडन कर दिया है। उन्‍होंने इन सभी खबरों को गलत बताते हुए कहा है कि पुलिस की ओर से कोई भी आदेश नहीं आया है।

9:30 बजे। शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा विकास कार्यों में देश के नागरिकों को करना होगा शामिल।

9:00 बजे। जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कू-ऑपरेशन का कहना भावी निवेश के लिए भारत नंबर वन डेस्टिनेशन।

सुबह 8 बजे। सोनिया संबंधित विवादास्पद पुस्तक रेड साड़ी भारत में अब उपलब्ध।

सुबह 7: 30 बजे। किरण बेदी के BJP ज्वाइन करने पर अजय माकन का तंज, 'अन्ना के सब बच्चे सेट हो गए।'

सुबह 7: 20 बजे। केंद्रीय भूतल परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि अगले पांच वर्षो के दौरान सड़क क्षेत्र में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

सुबह 7:oo बजे। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने विभिन्न दलों के नेताओं और मीडिया पर खराब छवि बनाने और तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+