शाजिया इल्मी भाजपा में शामिल कहा अराजकता की राजनीति खत्म होनी चाहिए
नई दिल्ली। पूर्व आप नेता शाजिया इल्मी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयी हैं। शाजिया ने भाजपा में शामिल होने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। शाजिया ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुई। शाजिया ने कहा कि वह चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं बल्कि वह देश की सेवा करना चाहती हैं।

शाजिया इल्मी के साथ ही फिल्म में संगीत निर्देशक आनंद राज आनंद ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। वहीं भाजपा में शामिल होने से पहले शाजिया इल्मी ने कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल के झूठ का भांडाफोड़ करेंगी। वहीं इल्मी ने कहा कि वह आजीवन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रही हूं।
भाजपा में शामिल होने से पहले शाजिया ने कहा कि यह बहुत जरूरी मौका है जब देश की सेवा करने के लिए आगे आने का। इल्मी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की भारत के विकास के एजेंडे को आग बढ़ाना चाहिए। शाजिया ने कहा कि यह समय आ गया है कि अराजकता की राजनीति को खत्म करने का वक्त आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications