Live News: मेंदी पाथर से गुवाहाटी के बीच चली पहली ट्रेन
नई दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्षिप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।
आज की कुछ खास खबरें हैं-

5:49 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेंदी पाथर से गुवाहाटी के बीच पहली ट्रेन को हरी झंड़ी दिखायी
4:17 बजे। डिब्रूगढ़ से कोलकाता आ रही एयर इंडिया के पिछले टायर में आग लगी। विमान में सवार 133 यात्री बाल-बाल बचे।
4:12 बजे। झारखंड़ में चुनावी रैली में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम अपने सहयोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।
4:11 बजे। श्रीनगर में आतंकी हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 9 हुई।
3:50 बजे। कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली से पहले टीएमसी और बीजेपी के समर्थक भिड़े। कुछ लोग घायल। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
3:45 बजे। एसपीजी के नए निदेशक होंगे विवेक श्रीवास्तव।
3:30 बजे। इजिप्ट की कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ सारी मुकदमें निरस्त किए। मुबारक अब पूरी तरह से आजाद हैं। फरवरी 2011 में इजिप्ट में फैले विरोध के बाद मुबारक को जेल में डाल दिया गया था।
3:00 बजे। सरकार ने योजना आयोग को खत्म कर उसकी जगह बनने वाली नई ऑर्गनाइजेशन का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक सात दिसंबर को सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में इस नई ऑर्गनाइजेशन के स्वरूप और भूमिका पर चर्चा होगी। साल के आख़िर तक पीएम संस्था के खाके पर मुहर लगाएंगे।
2:40 बजे। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मकाउ ओपन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गईं लेकिन पुरुष एकल में एचएस प्रनॉय को सेमीफाइनल मुकाबले में हार मिली। विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त और टूर्नामेंट की दूसरी वरीय खिलाड़ी सिधु ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की बुसानान ओंगबुमरुनगपान को 21-14, 21-15 से हराया। यह मैच 42 मिनट चला।
02:25 बजे। श्रीनगर के लाल चौक में सीआरपीएफ के बंकर में ग्रेनेड ब्लास्ट की खबरें। हमले में चार नागरिक जख्मी। ब्लास्ट के बाद इलाके को सील किया गया। सेना और सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी।
2:10 बजे। कोर्ट ने आरीफ मजीद को आठ दिसंबर तक एनआईए की न्यायिक हिरासत में भेजा। आरीफ वही शख्स है जो शुक्रवार को इराक से लौट कर आया। महाराष्ट्र के कल्याण का रहने वाला आरीफ और उसके तीन साथ आईएसआईएस में शामिल होने के लिए इराक गए थे।
02.00 बजे। दिल्ली के विश्राम गृहों में सुबह बंटेगे चाय-बिस्किट, लेफ्टिनेंट गर्वनर नजीब जंग ने रात्रि विश्राम गृहों में गुजारा कर रहे हजारों लोगों को नए चादर और रोज सुबह चाय-बिस्किट दिए जाने का आदेश दिया।
01:45 बजे। झारखंड को 'मजबूर' नहीं 'मजबूत' सरकार चाहिए-मोदी, झारखंड के जमशेदपुर में आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के कारण ही केंद्र में हमारी मजबूत सरकार बनी है।
01:35 बजे। FB पर बिकाऊ चांदनी को गोद लेंगे CM सोरेन, गुजरात के वडोदरा की लड़की चांदनी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन ने गोद लेने का ऐलान किया है। यही नहीं हेमंत ने वादा किया है कि वो चांदनी के अपाहिज माता-पिता का इलाज भी करवाएंगे।
01: 10 बजे। महाराष्ट्र में बीजेपी का समर्थन करेगी शिवसेना, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कर दिया है कि शिवसेना जल्दी ही सरकार का हिस्सा होगी। बीजेपी नेताओं ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी।
12:42 बजे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की गेंद लगने से मौत के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार दिसंबर को होने वाले टेस्ट मैच को टाल दिया गया है।
12:29 बजे। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जमात उल मुजाहिद्दीन ने पोस्टर लगाये। पोस्टर में कोलकाता को अपना हब बताया।
12:22 बजे। मणिपुर में बम धमाका, एक युवक की मौत हो गयी है।
12:07 बजे। दिल्ली के कमलापुर से एटीएम से डेढ़ करोड़ रुपए की लूट हुई है। लुटेरों ने गार्ड को गोली भी मार दी है।
11:50 बजे। झारखंड़ के जमशेदपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विशाल जनसमूह का लोकसभा चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
11:29 बजे। दिल्ली में महंगे मोबाईल की चाहत में छह साल के बच्चे को अगवा करने बाद एक लाख रुपए की फिरौती नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या।
10:20 बजे। राजनाथ सिंह ने गुवाहाटी में पुलिस कांफ्रेंस के दौरान पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ। कहा पाक अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज।
10:04 बजे। असम में डीजीपी और आईजीपी की कांफ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा वह उन तमाम पुलिस कर्मियों को श्रद्धंजलि देते हैं जिन्होंने ड्यूटी पर जान गंवाई। साथ ही गृहमंत्री ने दिल्ली में 50 करोड़ रुपए के साथ एक नेशनल पुलिस मेमोरियल बनाने का भी ऐलान। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में आतंकवादी गतिविधियों का खुलासा करने पर पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
9:50 बजे। गुवाहाटी में डीजीपी और आईजीपी की कांफ्रेंस शुरू। सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा भी कांफ्रेंस में मौजूद। मोदी भी असम पहुंचेगे। यहां वह असम और मेघालय के बीच एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
9:30 बजे। आज नरेंद्र मोदी की झारखंड में रैली। जमशेदपुर और रांची में लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचेगे मोदी। इसके साथ ही वह असम भी जाएंगे। असम दौरे से पहले मोदी ने ट्वीट किेया और कहा कि असम के साथ ही मणिपुर,त्रिपुरा और नागालैंड का दौरा भी करेंगे।
9:15 बजे। आज असम के डीजीपी और आईजीपी की कांफ्रेंस में शिरकत करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुवाहाटी पहुंचे।
9:00 बजे। श्रीलंका की नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार। इन मछुआरों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह चारों मछुआरें तमिलनाडु के नागापट्टम से गिरफ्तार किए गए हैं।
8:30 बजे। देश का विदेशी पूंजी भंडार 21 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 67.24 करोड़ डॉलर घटकर 314.8787 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 19,485.5 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े में यह जानकारी दी। विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 66.43 करोड़ डॉलर घटकर 289.3981 अरब डॉलर हो गया, जो 17,918.3 अरब रुपये के बराबर है।












Click it and Unblock the Notifications