News in Pics: कड़ाके की ठंड में भी पड़ रहे हैं वोट
नई दिल्ली। कई खबरें होती हैं जो महज एक तस्वीर बयां कर देती है। ऐसी ही तमाम तस्वीरें लेकर हम आपके लिये लाये हैं।
इस पेज पर आपको मिलेंगी बेहतरीन तस्वीरें जो बयां करेंगी दिन भर के समाचार।

कांगड़ी लेकर लोग पहुंचे बूथ पर
कश्मीर में कड़ाके की ठंड का असर भी वोटिंग पर नहीं पड़ा। लोग पोलिंग बूथ पर कांगड़ी लेकर पहुंचे और उन्होंने अपना वोट डाला

आईएसएल : दिल्ली ने खत्म किया हार का सिलसिला
दिल्ली डायनामोज ने आखिरकार छह मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को खत्म करते हुए सोमवार को नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को उनके घरेलू मैदान इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 40वें मैच में 2-1 से हरा दिया।

सौरभ गांगुली
SAI की ओपनिंग मैच में सौरभ गांगुली हॉकी खेलते हुए।

ममता बैनर्जी
भाजपा से नाराज ममता ने सोमवार को उसके विरोध में एक रैली निकाली।

नगमा
मुरली देवड़ा के अंतिम दर्शन के लिए फिल्म अभिनेत्री नगमा भी पहुंची थीं।

सार्क सम्मेलन में करेंगे शिरकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल में पहुंचेंगे। यहां पर उन्हें सार्क शिखर सम्मेलन में शिरकत करनी है।

ममता ने लगाया साजिश का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेल्फी दंगा गुरु करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य के खिलाफ साजिश करने का अारोप भी लगाया।

हेगल कह गए अलिवदा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को उस समय बड़ा झटका लगा जब रक्षा सचिव चक हेगल ने उनसे नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मुरली देवड़ा को विदाई
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दी पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर मुरली देवड़ा को अश्रुपूर्ण विदाई।

फेडक्स ने दिल से कहा थैंक्स
पिछले दिनों स्विटजरलैंड को काफी अर्से के बाद डेविस कप जीताने वाले रोजर फेडरर ने जीत का जश्न मनाया।

कांग्रेस कमेटी की मीटिंग
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही कांग्रेस के कई नेता 10 जनपथ में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications