वृंदावन : RSS की बैठक में पहुंचे सीएम योगी, भागवत के साथ हुई बैठक
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीयबैठक का आज दूसरा दिन है। उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन के केशव धाम में चल रही बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह के साथ-साथ आरएसएस के सरसंघचालत मोहन भागवत, भैय्या जी जोशी, दत्तात्रेय होसबोले और कृष्ण गोपाल सरीखे कद्दावर नेता पहुंचे हैं। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं।

पहले दिन यानी 1 सितंबर को केरल और पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्याएं और वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक में कश्मीर में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को सराहा गया। बैठक में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता ने बताया था कि 'केंद्र सरकार के प्रयासों के कारण कश्मीर के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया था।'
लाइव अपडेट-
- बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव और मौजूदा हालात की चर्चा की संभवाना।
- मोहन भागवत के साथ हो रही है तीनों नेताओं की मीटिंग।
- वृंदावन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए सरकार का कश्मीर मुद्दे पर 'कड़े रुख' को आरएसएस ने सराहा है। संभावना है कि इस बैठक में आरएसएस-बीजेपी के नेता 2019 लोकसभा चुनावों के लिए रोड मैप पर भी चर्चा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications