Bharat Bandh: भारत बंद का रहा मिला-जुला असर, रेल सेवाएं रहीं बाधित

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को आज 4 महीना पूरा हुआ लेकिन ना तो किसान और ना ही सरकार कोई भी अपनी बात से टस से मस हो रहा है। चार महीने पूरे होने के बाद किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया। संयुक्त किसान मोर्चे के मुताबिक भारत बंद सफल रहा। बता दें कि कृषि बिल के विरोध में देश के कई राज्यों में आज प्रदर्शन हुए, कई जगहों पर प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब , हरियाणा और राजस्थान में देखने को मिला, बाकी राज्यों में बंद का असर मिला-जुला रहा।

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें...

Bharat Bandh  Live: शाम 6 बजे तक रहेगा भारत बंद

LIVE Feed
Mar 26, 2021, 6:30 PM IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन करना हर नागरिक का अधिकार है।
Mar 26, 2021, 6:30 PM IST

राज्यों में बंद का असर मिला-जुला रहा।
Mar 26, 2021, 5:28 PM IST

लेकिन सरकार हमारी बात नहीं सुन रही, हम कहां जाएं: चढूंनी
Mar 26, 2021, 5:27 PM IST

बोले किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूंनी, ये केवल किसानों का आंदोलन नहीं बल्कि पूरे देश का आंदोलन है।
Mar 26, 2021, 4:24 PM IST

जीरकपुर-पंचकूला रोड पर भी किसान आंदोलनकारियों ने जाम लगा दिया है।
Mar 26, 2021, 4:23 PM IST

भारत बंद के आह्वान के तहत इटावा बंद पूरी तरह सफल रहा, बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।
Mar 26, 2021, 3:08 PM IST

भारत बंद का दिल्ली में ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है।
Mar 26, 2021, 3:00 PM IST

फतेहाबाद-चंडीगढ़ मार्ग भी किसानों ने रोक दिया है।
Mar 26, 2021, 2:05 PM IST

भारत बंद के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
Mar 26, 2021, 2:02 PM IST

पंजाब और हरियाणा के सभी शहरों, गांवों और कस्बों में आज किसानों ने प्रदर्शन किया है।
Mar 26, 2021, 12:41 PM IST

अमृतसर- दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अर्द्धनग्न होकर किसानों ने किया प्रदर्शन।
Mar 26, 2021, 12:02 PM IST

ओडिशा कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का किया समर्थन, उतरे सड़कों पर।
Mar 26, 2021, 11:52 AM IST

किसान संगठनों ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया है।
Mar 26, 2021, 11:52 AM IST

किसान संगठनों ने चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बंद से अलग रखा है।
Mar 26, 2021, 10:40 AM IST

32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं और चार शताब्दी ट्रेनें रद्द हैं: भारतीय रेलवे
Mar 26, 2021, 10:38 AM IST

टिकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं, जो कि भारत बंद के कारण बंद कर दिए गए थे।
Mar 26, 2021, 9:45 AM IST

भारत बंद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने Tweet किया है। जिसमें उन्होंने आंदोलन के देशहित में और शांतिपूर्ण होने की बात कही है।
Mar 26, 2021, 9:40 AM IST

पंजाब के अमृतसर में प्रदर्शनकारी किसान पटरियों पर बैठे हैं।
Mar 26, 2021, 9:09 AM IST

भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार को कृषि कानून वापस लेना ही होगा।
Mar 26, 2021, 9:07 AM IST

किसानों ने सिंघू बॉर्डर पर जाम लगाया और धरने पर बैठे।
Mar 26, 2021, 9:06 AM IST

भुवनेश्वर में ट्रेड यूनियन ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक को ब्लॉक किया है।
Mar 26, 2021, 9:05 AM IST

गाजीपुर बार्डर पर प्रदर्शनकारी किसान डांस कर रहे हैं और गाना गा रहे हैं।
Mar 26, 2021, 8:43 AM IST

गाजीपुर बॉर्डर बंद, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-24 बंद होने की दी जानकारी।
Mar 26, 2021, 8:40 AM IST

अंबाला में प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरी को बाधित किया।
Mar 26, 2021, 8:14 AM IST

'भारत बंद' के आह्वान के मद्देनजर हरियाणा पुलिस भी अलर्ट पर है।
Mar 26, 2021, 8:14 AM IST

एसपी दीपक गहलावत ने बताया कि नेशनल हाईवे, रेलवे लाइन व केएमपी-केजीपी को जाम नहीं करने दिया जाएगा
Mar 26, 2021, 7:52 AM IST

बंद के दौरान सब्जियों और दूध की आपूर्ति बंद रहेगी।
Mar 26, 2021, 7:51 AM IST

किसान बीच सड़क में बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Mar 26, 2021, 7:51 AM IST

किसान संयुक्त मोर्चा ने कहा कि रोड और रेल ट्रांसपोर्ट ब्लॉक किए जाएंगे।
Mar 26, 2021, 7:50 AM IST

गाजीपुर बॉर्डर बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+