मंदी के दौर में भारत तेजी से विकास कर रहा है- जेटली

नई दिल्ली। मोदी सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर प्रेस कांफ्रेंस करके वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी सरकार के किये गये कामों को गिनाया। जेटली ने कहा कि विपक्ष के विरोध के चलते किसी भी हाल में विकास की रफ्तार को कम नहीं होने देंगे।

arun jaitely

जेटली की प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य अंश-

  • रुकावटे करने वाले हमें रोक नहीं सकते हैं।
  • हर क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
  • 16 रुके हुई हाइवे प्रोजेक्ट को शुरु किया गया है।
  • विनिवेश के जिरए सबसे तेजी से विकास की रफ्तार भारत ने पकड़ी है।
  • दुनिया में मंदी के दौर में भी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम की रफ्तार को बढ़ाया है।
  • अगले सेशन में सरकार की अहम प्राथमिकता है कि जीएसटी और लैंड बिल को पास कराया जाए।
  • सब्सिडी को सिर्फ जरूरतमंद लोगों को देने के लिए सरकार ने कदम उठाया है।
  • सरकार ने पहल की ही कि जो लोग सक्षम हैं वो खुद से सब्सिडी को लेना कम करें।
  • 17 करोड़ की जगह अब सिर्फ 12 करोड़ लोग एलपीजी की सब्सिडी की लिए पंजीकृत हैं।
  • सरकार की किसी भी कर नीति के चलते कोई विवाद नहीं हुआ।
  • जीएसटी के माध्यम से कमजोर राज्यों को मजबूती मिलेगी।
  • खनिज संसाधनों से भरपूर राज्यों को नीलामी से आने वाले पैसे को राज्यो को ही सौंपा।
  • नीति आयोग के गठन के बाद राज्य सरकारों को मजबूत किया गया इसमें मुख्यमंत्रियों की भूमिका को बढ़ाया गया है।
  • 14वीं वित्त कमीशन की सिफारिशों को लागू किया गया।
  • सरकार को भ्रष्टाचार से मुक्त किया और एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है।
  • इंकम टैक्स में दो बार लोगों को छूट दी
  • संघीय ढांचे को सरकार ने और मजबूत करने का काम किया है।
  • डायरेक्ट टैक्स में असमानता को खत्म किया।
  • कोल ब्लॉक आवंटन की प्रक्रिया को सरल करके सरकार को बड़ा मुनाफ पहुंचाया
  • पहली बार टैक्स देने वाले लोगों को सरकार ने मदद की, उनकी टैक्स स्लैब को भी कम किया और उनकी निवेश की क्षमता को बढ़ाया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+