CBSE 10th, 12th exam 2020: विषयों की सूची जारी, पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की 2020 में होने वाली परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमैंट सहित विषयों की सूची जारी कर दी है। सूची में ये भी बताया गया है कि पास होने के लिए न्यूनतम कितने अंकों की जरूरत होगी।

सर्कुलर के अनुसार, कक्षा 12वीं के छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कुल 33% अंक लाने होंगे। इसके अलावा छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा में भी 33% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं कक्षा 10वीं के छात्रों को भी प्रत्येक विषय में 33% अंक लाने होंगे। परीक्षा पास करने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों एक साथ लिए जाएंगे।
इसके अलावा, एनसीसी के छात्रों के लिए, कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा एनसीसी निदेशालय द्वारा नियुक्त बाहरी परीक्षक द्वारा आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए, कोई बाहरी परीक्षक नियुक्त नहीं किया जाएगा, जबकि कक्षा 10वीं के एनसीसी छात्रों के लिए, एक इंटरनल असेसमैंट होगा। असेसमैंट समाप्त होने के तुरंत बाद स्कूलों को बोर्ड द्वारा दिए गए लिंक पर अंक अपलोड करने होंगे।
10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों की प्रैक्टिकल परीक्षा उसी स्कूल में होगी जहां वह पढ़ रहे हैं। ये परीक्षा 1 जनवरी, 2020 से लेकर 7 फरवरी, 2020 तक आयोजित होंगी। स्कूलों को असेसमैंट समाप्त होने के तुरंत बाद बोर्ड द्वारा दिए गए लिंक पर अंक अपलोड करने होंगे।
नोटिस को इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें।












Click it and Unblock the Notifications