सुरेश प्रभु के ये ऐलान बदल देंगे रेलवे की तस्वीर
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे बजट का ऐलान करते हुए यात्रियों को ट्रेन के भीतर हाथो-हाथ टिकट देने का ऐलान किया है। छोटी दूरी का सफर करने वाले यात्रियो के लिए यह सुविधा काफी अहम साबित होने वाली होगी।
यात्रियों की 14 बड़ी समस्याएं जो प्रभु ने हल की रेल बजट में
सुरेश प्रभु ने प्लेटफॉर्म टिकटों की खरीददारी भी ऑटोमैटिक मशीनों के द्वारा किये जाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद रेलवे को अब कर्मचारियों को कम निर्भर होना पड़ेगा बजाए इसके लिए मशीनों का सहारा लिया जाएगा।

क्रेडिट कार्ड से भी खरीदा जा सकेगा टिकट
प्लेटफॉर्म टिकटों की खरीद में जो खास बात है वह यह है कि लोग ना सिर्फ कैश बल्कि क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए भी खरीद सकते हैं।

विदेश यात्रियों को लिए सुविधा
विदेशी यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकटों की खरीददारी को आसान बनाने के लिए विदेशी डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने की सुविधा को दिये जाने का भी रेलमंत्री ने ऐलान किया है। उन्होंने इसके लिए अगले तीन महीने में इसका इंतजाम करने का ऐलान किया है।

पत्रकारों को भी ऑनलाइन मिलेगा रियायती टिकट
पत्रकारों के लिए भी रेलमंत्री ने अहम ऐलान करते हुए कहा कि अब पत्रकारों को भी ई टिकटिंग के जरिए रियायती टिकट की सुविधा मुहैया करायी जाएगी।

139 नंबर पर रद्द किया जा सकता है टिकट
टिकटों को रद्द करने में यात्रियों को दिक्कत को देखते हुए सुरेश प्रभु ने 139 नंबर के जरिए यात्रियों को टिकट रद्द करने की सुविधा का भी ऐलान किया है। इसके लिए 139 नंबर पर टिकट रद्द करने के बाद आपके नंबर पर ओटीपी आएगा जिसका इस्तेमाल करते हुए टिकट को रद्द किया जा सकता है।

सीसीटीवी से रुकेगी तत्काल टिकटों की धांधली
तत्काल टिकटों की धांधली को रोकने के लिए सभी तत्काल काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का ऐलान किया है। धांधली को रोकने के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट और सर्टिफिकेशन किया जाएगा।

सुविधा के हिसाब से बुक कराया जा सकता है वेटिंग रूम
ट्रेन के लिए इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए शुरु की गयी विकल्प योजना का विस्तार किया जाएगा। इसमें यात्रियों को अपनी स्वेच्छा के आधार पर बेहतर वेटिंग रुम बुक कराने की सुविधा मुहैया करायी जाएगी।

पांच मिनट में मिलेगा टिकट
1780 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगायी जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल एप और गो इंडिया स्मार्टकार की भी शुरुआत की जाएगी। जिसके जरिए आसानी से टिकट खरीदा जा सकता है।

मोबाइल ऐप शुरु करेगी नयी क्रांति
मोबाइल एप के जरिए अनारक्षित टिकट व प्लेटफार्म टिकट की खरीद की सुविधा शुरु की जाएगी। ई टिकटिंग की क्षमता को 2000 प्रति मिनट से बढ़ाकर 7200 किया जाएगा। यही नहीं एक साथ इसका लाभ 120000 लोग उठा सकते हैं जोकि मौजूदा वक्त में सिर्फ 40000 हजार है।












Click it and Unblock the Notifications