अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देवबंद उत्तर-पूर्वी दिल्ली (बादली, मॉडल टाउन, आज़ादपुर, बरारी) के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की आशंका है, विभाग ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है, हालांकि विभाग ने इससे पहले कहा था कि दिल्ली में हल्कीफुल्की ही बारिश होगी और मौसम शुष्क ही रहेगा, सितंबर के दौरान अभी तक राजधानी में सामान्य से 71 प्रतिशत तक बारिश कम हुई है।

बदलेगा दिल्ली का मौसम

बदलेगा दिल्ली का मौसम

विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में रविवार से कम दबाव का क्षेत्र बन गया है , जिससे मानसून द्रोणिका सागर से होकर गुजर रही है। एक द्रोणिका (ट्रफ) उत्तरी महाराष्ट्र से केरल कोस्ट तक बनी हुई है। इन तीन सिस्टम के सक्रिय रहने से देश के कई राज्यों में आज और कल बरसात देखने को मिल रही है।

 मानसून की अक्षीय रेखा फिर से दिल्ली-एनसीआर के आसपास सक्रिय

मानसून की अक्षीय रेखा फिर से दिल्ली-एनसीआर के आसपास सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर से दिल्ली में एक बार फिर हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद 16 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान मानसून की अक्षीय रेखा फिर से दिल्ली-एनसीआर के आसपास सक्रिय है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल दिल्ली में मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह ठहर सकता है।

गरज और बिजली के साथ होगी बारिश

गरज और बिजली के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन से पांच दिन तक गरज और बिजली के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में आज से अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है। जबकि तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, पूर्वी व दक्षिणी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंतरिक तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है, जबकि बिहार, झारखंड में मूसलाधार बारिश हो सकती है जबकि दिल्ली में हल्की बारिश संभव है।

अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+