दुख-गुस्से के बाद आज से देश पटरी पर आएगा
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बीते कुछ दिनों से देश में एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु तथा याकूब मेमन को फांसी के सवाल पर जिस तरह से देश में कामकाज ठप सा हो गया था, उसके फिर से आज से शुरू होने की उम्मीद है। माना जा सकता है कि आज से संसद से लेकर सामान्य दफ्तरों तथा दूसरी जगहों पर कामकाज अपनी रफ्तार से चालू हो जाएगा।
अच्छे नहीं रहे
राजधानी के समाजसेवी पवन धीर कहते हैं कि बीते कुछ दिन देश के लिए अच्छे नहीं रहे। जहां देश ने एपीजे अब्दुल कमाल को खोया, वहीं, मुंबई बम धमाकों के गुनहगार याकूब मेमन को फांसी से देश ने राहत की सांस भी ली। मेमन को कल फांसी दी गई। कलाम साहब को भी कल ही सुपुर्दे-खाख किया गया है।
दो सूटकेस और डा. एपीजे अब्दुल कलाम
दफना भी दिया
सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी की सज़ा बरक़रार रखे जाने के बाद कल याक़ूब मेमन को फांसी दे दी गई। उसे कल ही मुंबई में दफना भी दिया गया। जानकार मान रहे हैं कि मेमन की मौत को लेकर जो तनाव के हालात पैदा होने की बात कही जा रही थी, वह गलत साबित हुई।
इस बीच, कलाम साहब के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शिरकत की। राजधानी के मधु विहार के व्यापारी संजीव गर्ग ने कहा कि दो-चार दिनों से बाजारों में काम मंदा था। अब हालात सामान्य होंगे।













Click it and Unblock the Notifications