वाटर टैंकर घोटाला: शीला दीक्षित के खिलाफ होगी ACB जांच, LG ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। आखिरकार दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने 400 करोड़ रुपये के वाटर टैंकर घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ एसीबी जांच की मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल ने 13 जून को शीला दीक्षित के खिलाफ जांच कराने की सिफारिश की थी। केजरीवाल ने मुखर होते हुए शीला दीक्षित को दो महीने के अंदर जेल भेजने की मांग की थी।
शीला दीक्षित सरकार में हुई थी घपलेबाजी
मालूम हो कि आप पार्टी ने सरकार ने साल 2015 में शीला दीक्षित सरकार के दौरान लिए साल 2012 में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा 385 स्टेनसेल स्टील के पानी टैंकर किराये पर लेने में अनियमितताओं का सच जानने के लिए एक कमेटी गठन की थी।
400 करोड़ रुपये का घोटाला
जिसने अपनी रिपोर्ट में 400 करोड़ रुपये के घपले की बात कही है जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने शीला दीक्षित के खिलाफ जांच कराने की मांग की थी, जिस पर उपराज्यपाल नजीब जंग ने कल आज्ञा दे दी।













Click it and Unblock the Notifications