केजरीवाल को पड़ी LG की डांट- पार्किंग से दूर क्‍यों खड़ी की थी कार, सुरक्षा उपकरणों का इंतजाम था या नहीं

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजवाल की कार चोरी का मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। इस मामले में दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल को फटकारा है। बैजल ने केजरीवाल से पूछा है कि कार पार्किंग से 100 मीटर की दूरी पर क्‍यों खड़ी की थी और उसमें कोई सुरक्षा उपकरण लगा भी था या नहीं? आपको बता दें कि उपराज्‍यपाल की यह प्रतिक्रिया सीएम केजरीवाल के उस पत्र पर आई है जो 12 अक्‍टूबर को उन्‍होंने अपनी वैगनआर कार चोरी होने के बाद लिखा था। इस पत्र में केजरीवाल ने दिल्‍ली में बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था पर सवालिया निशान उठाए थे।

केजरीवाल को पड़ी LG की डांट- पार्किंग से दूर क्‍यों खड़ी की थी कार, सुरक्षा उपकरणों का इंतजाम था या नहीं

और क्‍या कहा उपराज्‍यपाल अनिल बैजल ने

केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उपराज्‍यपाल ने कहा कि उनसे उम्‍मीद थी कि वह पुलिस की सहायता करेंगे और दिल्‍लीवासियों को उनके वाहन पार्किंग में खड़े करने और सुरक्षा उपकरण लगाने के लिए जागरूकता फैलाएंगे। इतना ही नहीं उपराज्‍यपाल ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस का हौसला बढ़ाएंगे और दो दिनों के भीतर उनकी कार ढूंढने के लिए पुलिसकर्मियों की तारीफ करेंगे।

क्‍या लिखा था केजरीवाल ने अपने खत में

केजरीवाल ने अपने खत में लिखा था, "पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में कानून और व्यवस्था तेजी से बिगड़ रही है। पुलिस व कानून और व्यवस्था आपके तहत आते हैं। कृपया सिस्टम को और मजबूत बनाएं। हम सहयोग करने के लिए तैयार हैं।" बैजल ने इसी पर कहा कि कार चोरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने फौरन पुलिस कमिश्नर को उचित कार्रवाई करने के लिए कहा था, जिसके बाद पुलिस की ओर से मामले की रिपोर्ट उपराज्यपाल को सौंपी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+