लव जिहाद: भागवत ने कहा,लड़कियों को लव जेहाद का मतलब सिखाया जाना चाहिए

नई दिल्ली। 'लव जिहाद' शब्द सियासी व सामाजिक वर्णमाला से हटने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फांसकर शादी करने और फिर उनपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विरोध थमता नहीं दिख रहा है।

rss head bhagwat

संगठन प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि लडकियों को लव जेहाद का मतलब और वो तरीके बताए जाने चाहिए जिससे वे इसमें 'फंसने' व अपने बर्वाद होने से बचें। उन्होंने गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में स्थित कृष्णा डेंटल कॉलेज में एक कार्यक्रम में बोलते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।

पढ़ें- मां दुर्गा की झांकी
आरएसएस मुखपत्रों पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर में भी लव जेहाद का मुद्दा उठाते हुए इसके पीछे सिमी और लश्कर जैसे आतंकवादी संगठनों की साजिश करार दिया जा रहा है। इन दोनों पत्रिकाओं में इस दावे के पक्ष में सबूत के तौर पर अपने तरीके से कुछ तथ्य भी दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मेरठ और झारखंड की राजधानी रांची में आए लव जेहाद के मामले को आरएसएस सहित तमाम हिंदू संगठन हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने के नए षढ़यंत्र के रूप में देख रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में विभिन्न संगठन स्कूलों में जाकर लड़कियों को लव जेहाद के मायने बता रही हैं। हालांकि टीवी चैनल की कई बहसों में संगठन नेता साफ कर चुके हैं कि उन्हें प्रेम विवाह से परहेज नहीं है पर बेटियों की जिंदगी के साथ छलावा करने वालों के वे सख्त ख‍िलाफ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+