Elon Musk: 'अच्छे दिन आने दीजिए...', अरबपति एलन मस्क ने नए ट्विटर बॉस के रूप में किया पहला ट्वीट
दुनिया के सबसे अमीर शख्स अरबपति एलन मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है। ट्विटर के हेडक्वार्टर में एंट्री करते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत अपने शीर्ष अधिकारियों को फायर कर दिया।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स अरबपति एलन मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है। ट्विटर के हेडक्वार्टर में एंट्री करते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत अपने शीर्ष अधिकारियों को फायर कर दिया। ट्विटर चीफ के रूप में उन्होने ट्वीट किया कि अच्छे समय को रोल करें।

मस्क ने शुक्रवार को ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के बाद पराग अग्रवाल, कानूनी कार्यकारी विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल और जनरल काउंसिल सीन एडगेट सहित सोशल मीडिया दिग्गज के चार शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि "पक्षी मुक्त हो गया है।"
महीनों बाद डील हुई पूरी
गुरुवार को ट्विटर को खरीदने की डील पूरी करने के साथ ही एलन मस्क एक्शन मोड में आ गए हैं। साथ ही मस्क ने अपने ट्विटर बायो को बदलकर चीफ ट्विट कर दिया है। मस्क ने ट्विटर की ये डील 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में की है। ट्विटर को अप्रैल में खरीदने के लिए सहमति बनी थी। फिर इसे रोक दिया गया था। महीनों बाद ये डील आज पूरी हुई। ट्विटर के सह-संस्थापक 38 वर्षीय पराग अग्रवाल को पिछले साल नवंबर में जैक डोर्सी के पद छोड़ने के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था।
जानें पराग अग्रवाल का सफर
IIT बॉम्बे और स्टैनफोर्ड के पूर्व छात्र पराग अग्रवाल एक दशक पहले ट्विटर से जुड़े थे, जब कंपनी में 1,000 से कम कर्मचारी थे। एनवाईटी की रिपोर्ट में कहा गया कि पराग अग्रवाल जिन्हें पिछले साल ट्विटर का मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया था। एलन मस्क के साथ सार्वजनिक और निजी तौर पर हाल के महीनों में अधिग्रहण के बारे में भिड़ गए थे।
राहुल गांधी ने दी बधाई
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बधाई एलन मस्क। मुझे उम्मीद है कि ट्विटर अब हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई करेगा, फैक्ट चेक और अधिक मजबूती से करेगा। अब सरकार के दबाव के कारण भारत में विपक्ष की आवाज को नहीं दबाएगा। इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपनी फॉलोवर्स के ग्रोथ के ग्राफ की एक तस्वीर भी साझा की है।
यह भी पढ़ें- Twitter Deal: ट्विटर खरीदने के लिए एलन मस्क ने कैसे जुटाए पैसे, किसने दिया कर्ज और कौन बने हिस्सेदार?












Click it and Unblock the Notifications