लोकसभा चुनाव 2019: लेफ्ट फ्रंट ने पश्चिम बंगाल में 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
नई दिल्ली: लेफ्ट फ्रंट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की 25 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं। हालांकि 17 सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने भी पश्चिम बंगाल में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 34 सीटें मिली थीं । वहीं कांग्रेस को 4, भाजपा को 2 और लेफ्ट पार्टियों को भी 2 सीटों पर जीत मिली।

लेफ्ट फ्रंट के अध्यक्ष बिमान बोस ने बताया कि बची 17 सीटों पर या तो लेफ्ट फ्रंट या फिर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी संयुक्त रुप से समर्थन दे सकते हैं। सीपीआईएम और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर सहमति बनी है। पश्चिम बंगाल में सात चरणों वाले लोकसभा चुनाव होंगे। ये सात चरण 11 अप्रैल से 19 मई तक है। सभी सीटों पर मतगणना 23 मई को होगी।
ममता बनर्जी ने 34 मौजूदा सांसदों में से 8 को टिकट नहीं दिया है। इसके अलावा उन्होंन बड़ा दाव खेलते हुए 40 फीसदी से ज्यादा टिकट महिला उम्मीदवारों को दिए हैं। गौरतलब है कि ममता ने खुद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद यह माना था कि यह चुनाव कठिन है और बीजेपी से कड़ी चुनौती मिल रही है। अमित शाह की नजरें भी इस राज्य में है।












Click it and Unblock the Notifications