Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lawrence Bishnoi: पाकिस्तान और पंजाब के बीच राजस्थान में पनप रहे 'शैतान'! कैसे पग-पग बिछी लॉरेंस की बिसात?

Lawrence Bishnoi Terror: भारत में अपराध की दुनिया में एक नाम तेजी से डर का दूसरा नाम बनता जा रहा है - लॉरेंस बिश्नोई। हत्या, अपहरण और फिरौती जैसे संगीन अपराधों से जुड़े इस कुख्यात गैंगस्टर का नाम सुनते ही कानून व्यवस्था की सख्ती भी कमजोर पड़ती दिखती है।

गुजरात की हाई सिक्योरिटी साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद लॉरेंस बिश्नोई लगातार अपने आपराधिक मंसूबों को अंजाम दे रहा है। देश के 11 राज्यों की पुलिस उसकी हरकतों पर नजर बनाए हुए है, लेकिन उसकी अपराध की दुनिया का नेटवर्क इतने बड़े पैमाने पर फैला है कि पकड़ना मुश्किल हो गया है।

Lawrence Bishnoi

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान को धमकियां
हाल ही में 12 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लॉरेंस का नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ पुराने विवाद 'काला हिरण' के कारण लॉरेंस ने सिद्दीकी को निशाना बनाया गया।

सलमान का नाम काले हिरण मामले से जुड़ते ही लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें दुश्मन मान लिया है और लगातार सलमान को जान से मारने की धमकी देता रहा है। इस गैंग का नेटवर्क भारत के साथ-साथ पाकिस्तान और पंजाब के बीच के राज्यों में भी सक्रिय है, जिससे इसके मंसूबे और भी खतरनाक हो गए हैं।

लॉरेंस का पंजाब से सीधा कनेक्शन, पनप रहे 300 गुर्गे
लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 12 फरवरी 1993 को पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव दुतारावाली में हुआ था। हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल रहे उसके पिता के बेटे लॉरेंस ने अपराध की दुनिया में कदम छोटे-मोटे अपराधों से रखा था, लेकिन जल्द ही उसने एक बड़े आतंकवादी सिंडिकेट की स्थापना कर ली। उसका गिरोह अब 11 राज्यों और 6 देशों में फैल चुका है। लॉरेंस का करीबी गोल्डी बराड़, जो कनाडा में छिपा हुआ है, इस गैंग का संचालन कर रहा है। इस गिरोह के करीब 700 से ज्यादा शूटरों में से 300 शूटर पंजाब से जुड़े हुए हैं, जो पंजाब और आसपास के राज्यों में लगातार सक्रिय हैं।

Lawrence Bishnoi

राजस्थान में पनप रही 'लॉरेंस' की पौध!
राजस्थान के सांचौर जिले का निवासी भीखाराम बिश्नोई, जो खुद को लॉरेंस का भाई बताता है, इस गैंग का एक और खतरनाक हिस्सा है। भीखाराम बिश्नोई राजस्थान के सांचौर जिले का निवासी है। यानी की लॉरेंस के घर से मात्र 701 किलोमीटर की दूरी। अगर सड़क के रास्ते सफर करें तो 11 घंटे में पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा, ट्रेन भी उपलब्ध है। साफ है कि लॉरेंस पंजाब के फाजिल्का से सांचौर पर अपने गुनाहों का विस्तार करने में सफल रहा। हालांकि, अभी लॉरेंस और भीखाराम के बीच भाई की पुष्टि नहीं कर सकी है।

पंजाब, राजस्थान और पाकिस्तान के बीच लॉरेंस का नेटवर्क
पाकिस्तान के साथ पंजाब और राजस्थान की सीमाएं लगती हैं, जो लॉरेंस के नेटवर्क के विस्तार में सहायक साबित हो रही हैं। पंजाब के फाजिल्का से लेकर राजस्थान के सांचौर और पाकिस्तान तक लॉरेंस के कनेक्शन ने एक खतरनाक जाल बिछा दिया है। पंजाब और राजस्थान की पाकिस्तान से लगती सीमाओं के चलते लॉरेंस को अपराध के अपने साम्राज्य को फैलाने का मौका मिल गया है।

पाकिस्तान और पंजाब के बीच राजस्थान में 'शैतान'?
अगर गौर करें तो, पाकिस्तान की सीमा के साथ पंजाब की 547 किलोमीटर की सीमा लगती है। पंजाब में 6 सीमवर्ती जिले पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का हैं, जिनकी सीमा पाकिस्तान से जुड़ी हुई है। उधर, राजस्थान के चार जिले जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और गंगानगर पाकिस्तान सीमा से लगते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पंजाब के फाजिल्का से लॉरेंस के लिए राजस्थान के संचौर से भीखाराम और पाकिस्तान के भट्टी से कनेक्शन स्थापित करना कोई बड़ी बात नहीं है।

यह सीमाएं लॉरेंस के नेटवर्क के विस्तार में सहायक साबित हो रही हैं। पंजाब के फाजिल्का से लेकर राजस्थान के सांचौर और पाकिस्तान तक लॉरेंस के कनेक्शन ने एक खतरनाक जाल बिछा दिया है। पंजाब और राजस्थान की पाकिस्तान से लगती सीमाओं के चलते लॉरेंस को अपराध के अपने साम्राज्य को फैलाने का मौका मिल गया है।

ये भी पढ़ें- 'लॉरेंस बिश्नोई पर गाना लिखा तो मिलेगी मौत', सलमान खान को फिर मिली धमकी, खत में लिख दी ऐसी बात

लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह में राजस्थान और पंजाब से जुड़े गुर्गे
लॉरेंस के गिरोह में राजस्थान और पंजाब से जुड़े कई कुख्यात अपराधी हैं। ये गुर्गे लॉरेंस के निर्देशों पर काम करते हैं और इनकी आपराधिक गतिविधियां उत्तर भारत में फैली हैं। आइए जानते हैं कौन हैं?

  • सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (पंजाब) - लॉरेंस बिश्नोई के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है। इस पर कई हत्याओं और आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं। वर्तमान में कनाडा में छिपकर लॉरेंस गैंग को संचालित कर रहा है।
  • मोंटी चौधरी (राजस्थान) - राजस्थान से बिश्नोई का प्रमुख गुर्गा, जो फिरौती और धमकी जैसे अपराधों में शामिल है। वर्तमान में यूके में छिपा है।
  • अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु (राजस्थान) - बिश्नोई का रिश्तेदार है और उसके नेटवर्क का अहम हिस्सा है। कथित तौर पर अपने ठिकाने बदलता रहता है और पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था।
  • सचिन थापन बिश्नोई (पंजाब)- सचिन लॉरेंस के जिले यानी फाजिल्का का निवासी है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सचिन की अहम भूमिका रही थी। उसने खुद मूसेवाला को गोली मारी थी। सचिन लॉरेंस गैंग की फंडिंग का मास्टरमाइंड है।
  • अंकित भादू(पंजाब)- अंकित भादू भी लॉरेंस के जिले का निवासी था। लॉरेंस के जेल जाने के बाद भादू ने ही गैंग को संभाला। उस वक्त राजस्थान और पंजाब में खौफ का दूसरा नाम था। 2019 में राजस्थान में मोस्ट वांटेड भादू अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचा और पुलिस से उसे ढेर कर दिया।
  • काला जठेड़ी उर्फ संदीप काला (हरियाणा) - यह भी बिश्नोई गिरोह का मुख्य गुर्गा है, और इसके नाम कई हत्याएं दर्ज हैं। हालांकि, काला जठेड़ी इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। साल 2021 में काला जठेड़ी को गिरफ्तार किया गया था। खबरें हैं कि दिल्ली में वारदातों को अंजाम देने के पीछे काला ही है।

ये भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दिकी हत्या की गवाह 'जिगाना'! बिश्नोई गैंग के 2 साल में 4 मर्डर, सभी का एक ही ठिकाना

लॉरेंस बिश्नोई की क्राइम कुंडली

  • उम्र (पुलिस रिकॉर्ड में सतविंदर सिंह): 33 साल
  • पता: दतरावली गांव, तहसील- अबोहार, जिला फाजिल्का, पंजाब
  • केस: NIA की रिपोर्ट में 84 FIR का जिक्र
  • दोषी करार: 2011-12 के बीच 4 केस में
  • पहली बार जेल गया: 2014
  • वर्तमान स्थिति: 2021 में मकोका लगा, तिहाड़ जेल भेजा गया फिलहाल अहमदाबाद की साबरमती जेल में है

लॉरेंस के हाई प्रोफाइल केस

  • सिंगर सिद्ध मूसेवाला का मर्डर
  • पाकिस्तान से समंदर के रास्ते ड्रग तस्करी
  • करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का मर्डर
  • सलमान खान को धमकी और घर पर फायरिंग की साजिश
  • महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का मर्डर

लॉरेंस बिश्नोई का बढ़ता आतंक और नेटवर्क पुलिस और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। पंजाब से शुरू हुआ उसका सफर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है, जहां पाकिस्तान जैसे देशों से संपर्क और भारत के राज्यों में नेटवर्क बनाकर वह अपने मंसूबों को अंजाम दे रहा है। लॉरेंस के नेटवर्क का विस्तार इस ओर इशारा करता है कि अगर जल्द ही उस पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले समय में यह और भी बड़ा खतरा बन सकता है।

ये भी पढ़ें- लॉरेंस की 'परछाई' बना भीखाराम? सलमान को दी जान से मारने की धमकी, जानें राजस्थान से कर्नाटक तक कनेक्शन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+