Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दिकी हत्या की गवाह 'जिगाना'! बिश्नोई गैंग के 2 साल में 4 मर्डर, सभी का एक ही ठिकाना
Lawrence Bishnoi News: हत्या, फिरौती, अपहरण...लाल स्याही से सनी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कुंडली डर का दूसरा नाम बनती जा रही है। इस बार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से लॉरेंस बिश्नोई की 'L' गैंग सुर्खियों में छाई हुई है। 12 अक्टूबर की वो काली रात, जब 9.30 बजे निर्मल नगर इलाके में विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर सिद्दीकी पर हमला हुआ। तीन बदमाशों ने घेरकर गोलियां सीने में दाग दी।
सिद्दीकी के सीने पर लगी दो गोलियां जिगाना, GLock, 9.9 एमएम पिस्टल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आईं। हालांकि, अभी तक कोई पुष्टि नहीं कि हत्याकांड में किस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही इसकी गुत्थी सुलझा सकेगी। लेकिन, जिगाना पिस्टल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पसंदीदा हथियारों मे से एक हैं।

जिगाना, वही पिस्टल है, जिसका इस्तेमाल कई हाई प्रोफाइल मर्डर में बिश्नोई गैंग कर चुकी है। जैसे- अतीक अहमद, सिंगर मूसेवाला हत्याकांड। आइए जानते हैं कि कहां से आती है जिगाना? क्या है कीमत? कैसे अलग है जिगाना और GLock? सात हत्याओं का क्राइम रिप्ले...
क्या है जिगाना पिस्टल? (What is Zigana Pistol)
जिगाना पिस्टल तुर्किये में बनी एक ऑटोमेटिक पिस्टल है, जिसे 2001 में TISAS कंपनी ने बनाया था। इसकी खासियत यह है कि यह कई हाई प्रोफाइल हत्याओं में इस्तेमाल हो चुकी है, जैसे सिद्धू मूसेवाला और अतीक अहमद की हत्या। यहां जानें खासियत...

- कहां बनती है: तुर्किये
- मॉडल: 16 अलग-अलग मॉडल उपलब्ध हैं।
- सेफ्टी फीचर्स: ऑटोमैटिक फायरिंग पिन ब्लॉक।

- अवैध सप्लाई: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में लायी जाती है।
- कीमत: 5-8 लाख रुपये
- फायरिंग क्षमता: एक साथ 15 राउंड फायर कर सकती है।
कहां तैयार होती है 9.9 एमएम पिस्टल? (9.9 mm Pistol Manufacturing)
9 एमएम पिस्टल के अंदर तेज फायर करने की क्षमता है। साथ ही एक हाथ से फायर किया जा सकता है। इसको फायर करने के लिए सहारे की जरूरत कम पड़ती है। इसमें 9 एमएम बॉल एम्युनिशन इस्तेमाल किया जाता है। मैगजीन की सुविधा होने के कारण जल्दी-जल्दी फायर करके दुश्मन को बर्बाद किया जा सकता है।

इसमें सुरक्षा का खास ध्यान रखना पड़ता है। यह एक साथ 13 राउंड फायर करती है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यह पिस्टल संशोधित कर कई देशों में तैयार किया जाने लगा। भारत में ऑडिनेन्स फैक्ट्री ईशापुर (प.बंगाल में) तैयार किया जाता है।
ऑस्ट्रिया की Glock पिस्टल के सभी कायल! (Austria Glock Pistol)
Glock पिस्टल ऑस्ट्रिया की एक कंपनी Glock GmbH द्वारा बनाई जाती है। सरल डिजाइन के कारण सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस, सैन्य बलों, और अपराधियों के बीच समान रूप से फेमस है। Glock के 17, 19, 26 जैसे कई मॉडल्स हैं, जो विभिन्न उपयोगकर्ताओं और जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। Glock पिस्टल्स मुख्य रूप से कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सेना द्वारा इस्तेमाल की जाती हैं।
हालांकि, अवैध हथियारों के नेटवर्क के कारण ये पिस्टल्स गैंगस्टर्स और अपराधियों तक भी पहुंच जाती हैं। यह पिस्टल्स या तो तस्करी के जरिए भारत लाई जाती हैं या फर्जी लाइसेंस और अवैध खरीद के जरिए हासिल की जाती हैं। भारतीय हथियार बाजार में Glock की कीमत काफी ऊंची होती है, और इनकी अवैध आपूर्ति ज्यादातर नेपाल, पाकिस्तान, या अन्य देशों से होती है।

क्या है Glock पिस्टल की खासियत? (Know About Austria Glock Pistol)
- पॉलीमर फ्रेम: Glock पिस्टल का फ्रेम पारंपरिक मेटल की बजाय पॉलीमर से बना होता है, जिससे यह हल्की होती है।
- सादगी: Glock पिस्टल का डिजाइन बहुत सरल है, जिसके कारण इसे बनाए रखना और साफ करना आसान है।
- उच्च क्षमता: Glock पिस्टल में एक मैगजीन में 17-33 राउंड तक की क्षमता होती है, जो अन्य हैंडगनों की तुलना में अधिक है।
- बिना सेफ्टी लीवर: Glock में मैन्युअल सेफ्टी लीवर नहीं होता, जिससे इसे फायर करना तेज़ और आसान होता है।
- भरोसेमंद: यह विभिन्न स्थितियों में भी बिना जाम हुए काम करने के लिए जानी जाती है, चाहे वह धूल भरे माहौल में हो या गीले हालात में।
- आसानी से कस्टमाइज़ेशन: Glock को आसानी से कस्टमाइज़ किया जा सकता है, जैसे कि नाइट साइट्स, लेज़र, और विस्तारित मैगज़ीन।
2 साल में 4 मर्डर
- 12 सितंबर 2024: ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक नादिर शाह की हत्या (जिम के बाहर)
- 5 दिसंबर 2023: करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या।
- 15 अप्रैल 2023: यूपी के बाहुबली माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या।
- 29 मई 2022: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या।
जिगाना से इनको आखिरी सलाम!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के लिए लॉरेंस गैंग ने जिगाना पिस्टल ही इस्तेमाल की गई थी। एकाएक गोलियों की बौछार के साथ सभी को आखिरी सलाम ठोक दिया।
सिद्दीकी हत्याकांड: अब तक 4 गिरफ्तार, 2 फरार (Siddiqui Murder Case)
सिद्दीकी हत्याकांड को अब 4 दिन बीत चुके हैं। पुलिस अब तक दो शूटरों गुरमेल बलजीत सिंह (23), धर्मराज राजेश कश्यप (19), एक सह-साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया। 15 अक्टूबर को पुणे जिले में कबाड़ विक्रेता हरीश कुमार बालकराम को यूपी के बहराइच से दबोचा गया। एक अन्य संदिग्ध शूटर बहराइच का रहने वाला शिवकुमार गौतम फरार है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस को यह भी संदेह है कि प्रवीण को पता है कि सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट करने वाला उसका भाई शुभम लोनकर कहां छिपा है। शुभम लोनकर ने पोस्ट में बताया कि वह बिश्नोई गिरोह का सदस्य है, जिसे उसके भाई प्रवीण लोनकर ने भी शेयर किया था।
लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग लगातार भारत में कई हाई प्रोफाइल हत्याओं को अंजाम दे रही है। जिगाना पिस्टल जैसी अवैध हथियारों की आसान उपलब्धता और ड्रोन के जरिए सीमा पार से इनकी सप्लाई ने अपराधियों के लिए हत्या को आसान बना दिया है। सिद्दीकी की हत्या ने एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क और उसके खतरनाक इरादों को उजागर कर दिया है।
ये भी पढ़ें- लॉरेंस की क्राइम कुंडली! 11 राज्यों में 700 शूटर्स की सेना, किसके पास कौन सा इलाका? कहां से आते हैं हथियार?
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications