यूके की संसद में मोदी सरकार पर उठे सवाल, किरण रिजिजू बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग है जिम्मेदार
नई दिल्ली, 1 मई: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हाल ही में भारत दौरे से लौटे हैं। यहां उन्होंने जेसीबी बनाने वाली फैक्ट्री का भी दौरा किया और जेसीबी पर चढ़कर तस्वीरें भी खिंचवाईं। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के जेसीबी पर तस्वीरें खिंचवाने को लेकर ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी ने उनको घेरा तो वहीं भारत की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की भी जमकर आलोचना की और उसे अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों का हनन करने वाली सरकार कहा। इस पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू की प्रतिक्रिया आई है।

ब्रिटिश संसद में विपक्षी लेबर पार्टी की एमपी नाडिया व्हाइटोम के भारत सरकार पर सवाल उठाने वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए रिजिजू ने कहा, मैं इस युवा ब्रिटिश सांसद को दोष नहीं दूंगा क्योंकि ये वास्तविकता से अनजान है। अनजाने में इन्होंने भारत की नकारात्मक छवि पेश की है। ये सब टुकड़े-टुकड़े गैंग की ओर से शुरू किए गए नकारात्मक अभियानों का परिणाम है, जिसका एकमात्र उद्देश्य नरेंद्र मोदी सरकार में हासिल हुई देश की बड़ी उपलब्धियों को बदनाम करना है। हम साफ कर देना चाहते हैं कि भारत कानून के राज में विश्वास करता है।
क्या कहा था ब्रिटिश सांसद ने
ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी की युवा सांसद नाडिया व्हाइटोम ने अपने पीएम पीएम बोरिस जॉनसन के भारत में जेसीब के साथ ख़िचवाई गई तस्वीर पर संसद में सवाल करते हुए कहा, पीएम जॉनसन हालिया भारत दौरे के दौरान जेसीबी पर चढ़ कर फोटो खिंचवाते हैं। कुछ ही दिन पहले ऐसे ही जेसीबी का इस्तेमाल करके दिल्ली में कई मुस्लिमों की दुकान और घर और दुकानों के अलावा मस्जिद का दरवाजा भी ढहा दिया। इसके अलावा कई और राज्यों में भी भाजपा सरकारों ने बुलडोजर का इस्तेमाल मुस्लिम संपत्तियों और घरों को निशाना बनाने के लिए किया है। मैं प्रधानमंत्री से पूछती हूं कि क्या उन्होंने पीएम मोदी से ये सवाल किया और अगर नहीं किया तो क्यों नहीं किया?












Click it and Unblock the Notifications