Punjab Exit Poll 2017: पंजाब में कांग्रेस की सरकार, भाजपा-एसएडी तीसरे नंबर पर

चार राज्‍यों के साथ-साथ पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के चुनावी परिणामों की घोषणा भी चुनाव आयोग 11 मार्च को करेगा। इससे पहले कई एजेसियों ने राज्य के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल में बताए हैं।

नई दिल्‍ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर चुनाव नतीजों से पूर्व आए एग्जिट पोल में होता दिख रहा है, जबकि भाजपा-शिरोमणि अकाली दल पिछड़ता दिख रहा है।

exitpoll2017

चार अन्य राज्‍यों के साथ-साथ पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के चुनावी परिणामों की घोषणा भी चुनाव आयोग 11 मार्च को करेगा। पंजाब में अकाली दल-भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में आपसी टक्‍कर है। परिणाम घोषित होने से पहले कई समाचार चैनल अपने एग्जिट पोल लेकर आ रहे हैं। एग्जिट पोल में समाचार चैनल और चुनावी सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियां बताएंगे कि किस पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में कितनी सीटें मिलेंगी और कौन बना सकता है पंजाब में नई सरकार।

पंजाब विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: अमरिंदर सिंह, अरविंद केजरीवाल या नवजोत सिंह सिद्धू?

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल
पंजाब में इंडिया टुडे-माई एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 62 से 71 सीटें मिल रही हैं। वहीं आप को 42 से 51 सीटें मिल रही है। जबकि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन को 4-7 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। वहीं 0-2 सीटें अन्य को मिल सकती हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभी सीटें हैं। न्यूज 18 और ऐक्सिस का पोल भी यही कह रहा है।

चाणक्य एग्जिट पोल
न्यूज24-चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पीर्टी में जबरदस्त टक्कर है, दोनों पार्टियों को एग्जिट पोल में 54-54 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन के 9 सीटों के भीतर सिमटने की बात कही गई है।

सी-वोटर्स
इंडिया टीवी-सी वोटर्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने की बात कही गई है। 'आप' को 59-67 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 41-49 सीटें और शिअद-भाजपा गठबंधन को 5-13 सीटें जबकि अन्य को 0-3 सीटें मिलने की बात कही गई है।

न्यूज एक्स-एमआरसी
न्यूज एक्स और एमआरसी के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को 55-55 सीटें मिलने की बात कही गई है। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन को 7 सीटें मिलने की बात कही गई है। एग्जिट पोल में किसी भी निर्दलीय के जीतने की बात नहीं कही गई है।

सीएसडीएस
सीएसडीएस और एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में कांग्रेस 46 से 56 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी है। आम आदमी पार्टी को 36 से 46 सीटें मिलने की बात कही गई है। भाजपा-एसएडी गठबंधन को 19-27 सीटें दी गई हैं। अन्य को शून्य से 04 सीटें मिलना बताई गई हैं।
पढ़ें- गोवा विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टीपढ़ें-UP Exit Poll 2017: ज्यादातर सर्वे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी, बहुमत से दूर रहने का अनुमानपढ़ें- Uttarakhand Exit Poll 2017: उत्तराखंड में बन रही भाजपा सरकार, कांग्रेस को झटका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+