UP Exit Poll 2017: ज्यादातर सर्वे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी, बहुमत से दूर रहने का अनुमान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के परिणाम 11 मार्च को सबके सामने होंगे। परिणाम घोषित होने पहले से कई समाचार चैनल अपने एग्जिट पोल लेकर आए हैं।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के परिणाम 11 मार्च को सबके सामने होंगे। परिणाम घोषित होने से पहले कई समाचार चैनल अपने एग्जिट पोल लेकर सामने आए हैं। एग्जिट पोल में समाचार चैनल और चुनावी सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों ने अनुमान लगाया है कि किस पार्टी को यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में कितनी सीटें मिलेंगी और कौन बना सकता है उत्तर प्रदेश में नई सरकार। जानिए पूरा आंकड़ा...

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल
- यूपी में पहले फेज के चुनाव की बात करें तो एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एक्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिली है। बीजेपी को 33 से 39 सीटें आ सकती हैं। बीजेपी का पहले फेज में वोट शेयर 32 फीसदी रहा। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को 20 से 26 सीटें आ सकती हैं। एग्जिट पोल में बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर पर रहने का अनुमान है। उसे 12 से 16 सीटें आ सकती हैं।
- दूसरे फेज में 67 सीटों पर मतदान हुआ। एबीपी-सीएसडीएस सर्वे में दूसरे फेज में समाजवादी पार्टी को बढ़त मिलेगी। उनका वोट शेयर 38 फीसदी है। समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को 37 से 43, बीजेपी 15 से 21, बीएसपी को 7 से 11 सीटें आने का अनुमान है।
- तीसरे चरण की बात करें तो एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल में बीजेपी का वोट शेयर 33 फीसदी रहने का अनुमान है। तीसरे फेज में बीजेपी को 27 से 33 सीटों का अनुमान, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 25 से 31 सीटों का अनुमान, बीएसपी को 9 से 13 सीटों का अनुमान है।
- एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल में चौथे चरण में बीजेपी को 27 से 33 सीटें आने का अनुमान है, वहीं समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को 16 से 22 सीटें आने का अनुमान और बीएसपी को 2 से 6 सीटें आने का अनुमान है।
- पांचवें चरण में एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। पांचवे फेज में सपा-कांग्रेस गठबंधन को 21 से 27 सीटों का अनुमान है, बीजेपी को 14 से 20 सीटों का अनुमान, बीएसपी को 8 से 12 सीटों का अनुमान है।
- छठे चरण की बात करें तो एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल का अनुमान है कि बीजेपी को 32 फीसदी वोट शेयर रह सकता है, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 31 फीसदी वोट शेयर रहने का अनुमान है। ऐसे में 18 से 24 सीटें बीजेपी के खाते में जाने का अनुमान, सपा-कांग्रेस को 14 से 20 सीटों का अनुमान है, बीएसपी को 8 से 12 सीटें आने का अनुमान है।
- सातवें चरण में एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल में बीजेपी को 17 से 21 सीटों का अनुमान, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 से सीटों का अनुमान, बसपा के 6 से 8 सीटों का अनुमान जताया है।
- एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल पर नजर डालें तो यूपी के सातों चरण में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी रहने का अनुमान है। बीजेपी को 164 से 176 सीटें आ सकती हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन रह सकती है, उसके 156 से 169 सीटों का अनुमान है, वहीं तगड़ा झटका मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी को लग सकता है क्योंकि बीएसपी को 60 से 72 सीटें आने का अनुमान है। अन्य को 2 से 6 सीट का मिलने का अनुमान है।
यूपी चुनाव पर दूसरे सर्वे पर नजर-
इंडिया टीवी-सी वोटर का सर्वे: बीजेपी को 155 से 167 सीटों का अनुमान, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 135 से 147 का अनुमान, बीएसपी को 81 से 92 सीटों का अनुमान है, वहीं अन्य के खाते में 8 से 20 सीटों का अनुमान है।
टाइम्स नाउ-वीएमआर का सर्वे: बीजेपी को 190 से 210 सीटें आने का अनुमान, एसपी-कांग्रेस को 110 से 130 सीटें आने का अनुमान, बीएसपी के 57 से 74 सीटें और अन्य के खाते में 8 सीटें आने का अनुमान है।
न्यूज एक्स-MRC का सर्वेक्षण: बीजेपी को 185 सीटों का अनुमान, एसपी-कांग्रेस को 120 सीटें आने का अनुमान, बीएसपी के 90 सीटें आने का अनुमान और अन्य के खाते में 8 सीटें आने का अनुमान है।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications