गोवा विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी

समाचार चैनल और चुनावी सर्वेक्षण ने एग्जिट पोल के जरिए बताया है कि गोवा विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेगी और सरकार बनाने के कितने नजदीक कौन सी पार्टी पहुंचेगी।

नई दिल्‍ली। 11 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में गोवा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, कांग्रेस उससे पिछड़ती दिख रही है। पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव संपन्‍न होने के साथ ही समाचार चैनल और चुनावी सर्वेक्षण में एग्जिट पोल के जरिए बताया गया है कि गोवा विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेगी और सरकार बनाने के कितने नजदीक कौन सी पार्टी पहुंचेगी। गोवा विधानसभा में पहली बार आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में है।

goa, exitpoll

सी वोटर-इंडिया टीवी
सी वोटर और इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में गोवा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। पोल के मुताबिक, गोवा में बीजेपी 15-21 तो वहीं कांग्रेस को 12-18 सीटें मिल सकती हैं। 'आप' को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है। गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं।

गोवा विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: अरविंद केजरीवाल और मनोहर पर्रिकर की अग्नि परीक्षा

न्यूज एक्स-एमआरसी
न्यूज एक्स और एमआरसी के एग्जिट पोल में भाजपा को गोवा में सबसे बड़ी पार्टी रहने का अनुमान है। भाजपा 15 सीटें जीत सकती है और उसका वोट शेयर सबसे ज्यादा रहने की बात कही गई है। कांग्रेस के भी 10 सीटें तक जीतने का अनुमान जताया गया है। आम आदमी पार्टी को 7 जबकि भाजपा की सहयोगी एमएजी को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को भी 8 सीटें तक मिलने की बात कही है।

एक्सिस
एक्सिस-इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में भाजपा और उसके साथी दलों को 18 से 22 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 9 से 13 सीटें जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को शून्य से दो सीट मिल सकती हैं। अन्य को 6 से 11 सीटें मिल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+