Uttarakhand Exit Poll 2017: उत्तराखंड में बन रही भाजपा सरकार, कांग्रेस को झटका
उत्तरखंड विधानसभा चुनाव 2017 में कमल का फूल खिलेगा या हाथ के निशान को जनता अपने साथ रखेगी। इस बात की सच्चाई तो 11 मार्च को पता चलेगी।
नई दिल्ली। उत्तरखंड विधानसभा चुनाव 2017 में कमल का फूल खिलेगा या हाथ के निशान को जनता अपने साथ रखेगी। इस बात की सच्चाई तो 11 मार्च को पता चलेगी। पर इससे पहले कई समाचार चैनलों का एग्जिट पोल सामने आया।
एग्जिट पोल में समाचार चैनल और चुनावी सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों ने बताया कि किस पार्टी को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में कितनी सीटें मिलेंगी और कौन बना सकता है उत्तर प्रदेश में नई सरकार।

समाचार चैनल न्यूज 24 और सर्वे एजेंसी चाणक्य के अनुसार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की संभावना है। संभावना है कि भाजपा को 53 सीटें मिलेंगी। चाणक्या के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को उत्तराखंड में 15 सीट मिल सकती है।
समाचार चैनल आजतक के मुताबिक भी उत्तराखंड में भाजपा को 43 फीसदी वोट शेयर के जरिए 46 से 53 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 34 फीसदी वोट शेयर के साथ 12-21 सीटें मिल सकती हैं।
आजतक के सर्वे में संभावना जताई गई है कि 8 फीसदी वोट के साथ बसपा को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। साथ ही 15 फीसदी वोट शेयर के साथ 1-4 सीटें अन्य के खाते में भी जा सकती हैं।
समाचार चैनल इंडिया टीवी और सर्वे एजेंसी सी वोटर्स के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को 29-35 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को भी 29-35 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। साथ ही अन्य को 2 से 9 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं अंग्रेजी समाचार चैनल इंडिया टुडे और सर्वे एजेंसी एक्सिस के अनुसार भाजपा को 46-53, कांग्रेस को 12-21, बसपा को 1-2 और अन्य को 1-4 सीटें मिल सकती हैं।

अंग्रेजी समाचार चैनल NewsX और सर्वे एजेंसी MRC के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को आसानी से 70 में से 38 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 30 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य 2 सीटें जीत सकते हैं।
समाचार चैनल एबीपी और सर्वे एजेंसी CSDS ने संभावना जताई है कि भाजपा को 34 से 42 , कांग्रेस को 23 से 29 और अन्य के 3 से 9 सीटें मिल सकती हैं।
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का एग्जिट का पोल: दो बड़े सर्वे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications