ओपिनियन पोल में UPA का डब्बा गोल, लेकिन NDA को भी बहुमत नहीं

Opinion Polls
नई दिल्ली (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव की पोलिंग शुरू होने के पहले अंतिम ओपिनियन पोल आ गये हैं, जिनमें जनता ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को सबसे बड़े गठबंधन के रूप में चुनने की बात कही है। चार अलग-अलग टीवी चैनलों और सर्वे कंपनियों द्वारा कराये गये सभी सर्वेक्षणों में एनडीए सबसे बड़े गठबंधन और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिखाई दे रही है। लेकिन भाजपा के लिये पूरी खुशी नहीं है, क्योंकि सभी सर्वेक्षणों में एनडीए पूर्ण बहुमत यानी 272 के अंक से थोड़ा पीछे है।

पढ़ें- पानीपत की जंग और लोकसभा चुनाव 2014 में समानताएं

सीएनएन आईबीएन द्वारा कराये गये सर्वे के अनुसार भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को 234 से 246 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यूपीए को 111 से 123 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य पार्टियों को 174 से 198 सीटें मिल सकती हैं।

जी न्यूज द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार-

एनडीए को 219 से 232 सीटें
यूपीए को 123 से 149 सीटें
अन्य दलों को 171 से 181 सीटें

एबीपी नीलसन द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार एनडीए को 233 सीटें और यूपीए को 119 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य दलों को 191 सीटें मिलेंगी। इससे साफ है कि बहुमत हासिल करने के लिये चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टियों के बीच जोड़-तोड़ जरूर होगा। तमाम सांसद और छोटे दल टूट कर सबसे बड़े गठबंधन में शामिल होने जरूर आयेंगे।

एनडीटीवी का ओपिनियन पोल क्या कह रहा है आइये देखते हैं ग्राफ में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+