एक क्लिक करें और पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

नई दिल्ली। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।

ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इसी पेज को रिफ्रेश करें

Amla's best drives South Africa to 411

शाम 5 बजे।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के पूल बी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को 201 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका के पहाड़ जैसे 412 रनों के लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 45 ओवर में 210 रनों पर सिमट गई। काइल एबॉट ने चार, मोर्न मोर्कल ने तीन, डेल स्टेन ने दो और एबी डिविलियर्स ने एक विकेट लिया।


दोपहर 2 बजे।

हाशिम अमला (159) और फाफ दू प्लेसिस (109) के शानदार शतकों की बदौलत द. अफ्रीका ने मंगलवार को मानुका ओवल मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी मुकाबले में आयरलैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। अमला और प्लेसिस ने 12 रन पर क्विंटन दे कॉक (4) का विकेट गिरने के बाद 247 रनों की साझेदारी निभाई।

दोपहर 12:04 बजे।

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी की पहली बेटी बेबी जिवा की पहली झलक लोगों के सामने आ ही गई। धोनी की पत्नी और जिवा की लविंग मॉम साक्षी सिंह धोनी ने सोमवार देर रात ट्विटर पर बेबी की तस्वीर पोस्ट की है, हालांकि इस तस्वीर में बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है बल्कि उसके नन्हें हाथ दिखायी पड़ रहे हैं जो अपनी मां की कलाइयों को छू रहे हैं। विस्‍तार से पढ़ें पूरी खबर

सुबह 8:30 बजे की खबरें.

राहुल गांधी अप्रैल में बन सकते हैं कांग्रेस चीफ

नई दिल्ली। राहुल गांधी अप्रैल में कांग्रेस के चीफ बन सकते हैं। सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष बनाईं जा सकती हैं।

पुलिस PCR ने एक व्यक्ति को कुचला

करनाल हाईवे पर हरियाणा के CM के काफिले में शामिल पुलिस PCR ने एक व्यक्ति को कुचला, व्यक्ति की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

धोखाधड़ी मामले में पर्रिकर की जांच : गोवा पुलिस

पणजी| गोवा पुलिस ने अदालत को बताया कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के खिलाफ राज्य में उनके मुख्यमंत्री रहते हुए खजाने को हुए पांच करोड़ रुपये के कथित नुकसान के आरोप की प्रारंभिक जांच की जा रही है। यह शिकायत वकील और कार्यकर्ता आयर्स रोड्रिग्ज ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+