पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में BSF ने 3916 याबा टैबलेट, हेरोइन और बाइक जब्त की

Breaking News Live Updates: स्वागत है आपका वन इंडिया हिंदी के ब्रेकिंग न्यूज पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं, यहा आज वह जो बाइडेन से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा को लेकर अमित शाह ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर की पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

वन इंडिया हिंदी आपके लिए हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरों की पल-पल की जानकारी देता है, ताकि आप हमेशा खबरों की दुनिया से अपडेट रहें। लाइव और ब्रेकिंग खबरों के लिए इस लिंक को अपडेट करते रहिए।

breaking news

LIVE Feed
Jun 23, 2023, 2:00 AM IST

BSF ने 3916 याबा टैबलेट, हेरोइन और बाइक जब्त की

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत बीएसएफ और 115 बटालियन ने सीमा चौकी बोयराघाट के पास 3916 याबा टैबलेट, 100 ग्राम हेरोइन और एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में याबा टैबलेट की कीमत लगभग 19.58 लाख रुपये है। जब्त किए गए सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन रघुनाथगंज को सौंप दिया गया है।
Jun 22, 2023, 9:05 PM IST

राजस्थान रोडवेज बसों में महिलाओं को आधा किराया ही लगेगा

राजस्थान में रोडवेज बसों में अब महिलाओं को आधा किराया ही लगेगा।
Jun 22, 2023, 7:59 PM IST

जो बाइडेन ने किया पीएम मोदी का स्वागत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का व्हाइट हाउस में स्वागत है। बाइडेन के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका 15 साल बाद किसी भारतीय राजनेता का राजकीय स्वागत कर रहा है।
Jun 22, 2023, 7:02 PM IST

ममता बनर्जी से सर्किट हाउस में मिलने पहुंचे नीतीश कुमार

ममता बनर्जी 23 जून को होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक में भाग लेने के लिए बिहार की राजधानी पटना पहुंच चुकी हैं। पटना में वह सबसे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलीं इसके बाद अब सीएम नीतीश कुमार उनसे मिलने सर्किट हाउस पहुंचे हैं।
Jun 22, 2023, 6:01 PM IST

दिल्ली में फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
Jun 22, 2023, 4:54 PM IST

तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचीं ममता बनर्जी

23 जून को विपक्षी पार्टियों की बैठक में भाग लेने के लिए ममता बनर्जी पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची हैं। उन्होंने इस दौरान लालू यादव से मुलाकात की है।
Jun 22, 2023, 4:03 PM IST

चेन्नई में बिजली और तूफान के साथ भारी बारिश, देखें Video

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बिजली और तूफान के साथ भारी बारिश हो रही है। इसका Video भी सामने आया है।
Jun 22, 2023, 3:10 PM IST

अध्यादेश को लेकर AAP ने कांग्रेस के सामने रखी शर्त

समाचार एजेंसी ANI ने आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि अगर कांग्रेस पटना विपक्ष की बैठक में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन का आश्वासन नहीं देगी, तो आम आदमी पार्टी बैठक से बाहर चली जाएगी।
Jun 22, 2023, 2:25 PM IST

बृजभूषण शरण सिंह का केस MP-MLA कोर्ट में चलेगा

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने यौन उत्पीड़न का मामला एमपी-एमएलए कोर्ट को सौंपा। यह मामला 27 जून को सूचीबद्ध किया गया है।
Jun 22, 2023, 1:12 PM IST

आंध्र में बस में लगी आग

आंध्र प्रदेश में तकनीकी खराबी के चलते पराकसम जिले में एक प्राइवेट बस में आग लग गई
Jun 22, 2023, 1:11 PM IST

छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ के रायपुर पुहंची हैं। यहां वह दुर्ग जिले में एक जनसभा करेंगे।
Jun 22, 2023, 12:20 PM IST

रखबीर बने अकाल तख्त के मुखिया

पंजाब के अमृतसर में गियानी रघबीर सिंह ने अकाल तख्त के चीफ का जिम्मा संभाला, यह सिखों में सबसे बड़ा पद है।
Jun 22, 2023, 10:21 AM IST

उपराष्ट्रपति जम्मू के दौरे पर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जम्मू के दौरे पर पहुंचे हैँ। यहां लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया है।
Jun 22, 2023, 9:38 AM IST

असम के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात

असम में भारी बारिश की वजह से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात। पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त
Jun 22, 2023, 9:37 AM IST

पाकिस्तानी ड्रोन मिला

बीएसएफ ट्रूप ने पाकिस्तानी ड्रोन को 2 किलोग्राम संदिग्ध हिरोइन को इंटरनेशनल बॉर्डर फजिल्का के जोधावाला में पाई गई है।
Jun 22, 2023, 8:45 AM IST

लश्कर के आतंकी गिरफ्तार

अनंतनाग पुलिस ने 2 लश्कर के आतंकियों को गिऱफ्तार कर लिया है, इनके पास हथियार, गोलाबारूद आदि बरामद किया गया है। इसके साथ ही उनके पास 1 लाख रुपए कैश, 12 एके 47 राइफल, ग्रेनेड भी बरामद किया गया है।
Jun 22, 2023, 7:52 AM IST

नहीं रहे अमूल गर्ल बनाने वाले सिल्वस्टर

अमूल गर्ल विज्ञापन अभियान को तैयार करने वाले सिल्वस्टर दाकुन्हा का निधन
Jun 22, 2023, 7:01 AM IST

दिल्ली में बारिश

देश की राजधानी की सुबह की शुरुआत एक बार फिर से बारिश की फुहारों के साथ हुई है। भीषण गर्मी से बारिश राहत देने का काम कर रही है
Jun 22, 2023, 5:48 AM IST

बिजली गिरने से 7 की मौत

पश्चिम बंगाल के मालदा में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है।
Jun 22, 2023, 5:47 AM IST

राष्ट्रपति बाइडेन से पीएम मोदी की मुलाकात

आज व्हाइट हाउस में पीएम मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। यहां वह कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+