Breaking News Live Updates: सिक्किम में बाढ़ से अब तक 33 की मौत, 105 लापता, 26 घायल

Breaking News Live Updates : इजरायल पर हमला करने वाले हमास ने दावा किया है कि उसने एक बड़ी संख्या में इजरायल के लोगों को बंधक बना लिया है तो वहीं विश्वकप 2023 में भारत आज अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा, जिस पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें लगी हुई हैं।

 Breaking News Live Updates

तो वहीं दिल्ली में आज मौसम सूखा रहेगा लेकिन कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Oct 08, 2023, 8:26 PM IST

पीयूष गोयल बोले- UPA के नाम बदलने से कारनामें नहीं बदलते

मध्य प्रदेश के नीमच में INDIA गठबंधन पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह UPA का एक नया रूप है, उसको एक नया नाम दिया गया है। नाम बदलने से उनके कारनामें नहीं बदलते। ये एक भ्रष्टाचारी गठबंधन था और उन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा देश को कुछ नहीं दिया।
Oct 08, 2023, 7:43 PM IST

सिक्किम में बाढ़ से अब तक 33 की मौत, 105 लापता

सिक्किम में तीस्ता बेसिन में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण 33 लोगों की जान चली गई, 105 लोग लापता हो गए और 26 घायल हो गए।
Oct 08, 2023, 7:30 PM IST

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां अस्पताल में भर्ती

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ की परेशानी बताई जा रही है।
Oct 08, 2023, 6:00 PM IST

CID करेगी कर्नाटक में पटाखे की दुकान में लगी आग की जांच

कर्नाटक में पटाखे की दुकान में लगी आग की जांच सीआईडी करेगी। इस भीषण आग में 14 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई थी।
Oct 08, 2023, 4:58 PM IST

वायु सेना दिवस समारोह में जवानों का हैरतंगेज करतब

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वायु सेना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस मौके पर जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
Oct 08, 2023, 4:44 PM IST

थाईलैंड के 11 नागरिकों को हमास ने बनाया बंधक

थाईलैंड ने पुष्टि की है कि उसके 11 नागरिकों को हमास के आतंकवादियों ने बंधक बनाकर गाजा में रखा है।
Oct 08, 2023, 4:06 PM IST

ब्रिटिश नागरिक को हमास ने बनाया बंधक

ब्रिटेन में इजराइल के राजदूत ने बताया कि एक ब्रिटिश नागरिक को हमास ने बंधक बना लिया है।
Oct 08, 2023, 3:32 PM IST

मिस्र में दो इजराइली पर्यटकों की गोली मारकर हत्या

मिस्र में दो इजराइली पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
Oct 08, 2023, 2:55 PM IST

अभिनेत्री नुसरत भरूचा इजराइल से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं, VIDEO

अभिनेत्री नुसरत भरूचा इजराइल से सुरक्षित मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। वह कुछ काम से इजराइल गई थीं। अब उनका वीडियो भी सामने आया है।
Oct 08, 2023, 2:47 PM IST

राजस्थान कांग्रेस कमेटी की वॉर रूम में बैठक हुई

जयपुर में राजस्थान कांग्रेस कमेटी की वॉर रूम में बैठक हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहे।
Oct 08, 2023, 2:18 PM IST

प्रयागराज में वायुसेना का एयरशो आज दोपहर 2:50 बजे से शुरू होगा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का एयरशो आज दोपहर 2:50 बजे से शुरू होगा।
Oct 08, 2023, 2:09 PM IST
सिक्किम

पीड़ितों से मुलाकात

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने मंगन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
Oct 08, 2023, 1:49 PM IST
तमिल नाडु

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
Oct 08, 2023, 1:13 PM IST
बिहार

राज्य के 9 जिलों में डूबने से 22 लोगों की मौत

बिहार में पिछले 24 घंटे में राज्य के 9 जिलों में डूबने से 22 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारवालों को मुआवजा देने का ऐलान किया।
Oct 08, 2023, 12:47 PM IST
हरियाणा

झज्जर में हुआ भव्य स्वागत

एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता पलक गुलिया का झज्जर में हुआ भव्य स्वागत।
Oct 08, 2023, 12:45 PM IST

Explainer: फिलीस्तीन पर मोदी सरकार ने बदली भारत की पॉलिसी

पिछले साल जब इजराइल और फिलीस्तीन को लेकर यूनाइटेड नेशंस में वोटिंग चल रही थी, उस वक्त भारत ने वोटिंग से दूर रहने का फैसला किया था।
Oct 08, 2023, 12:43 PM IST
बिहार

पुष्पांजलि अर्पित की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनेता जयप्रकाश नारायण को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Oct 08, 2023, 11:55 AM IST
बिहार

जनगणना के आंकड़े

जब हमने 2 अक्टूबर को बिहार में जाति आधारित जनगणना के आंकड़े जारी किए थे, तो हमने उस दिन कहा था कि यह जनगणना इतनी कुशल है कि विभिन्न राज्य इसकी मांग करें।
Oct 08, 2023, 11:38 AM IST
पश्चिम बंगाल

कई स्थानों पर तलाशी चल रही है

पश्चिम बंगाल में नगरपालिका नौकरियों में कथित अनियमितताओं के संबंध में पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर तलाशी चल रही है।
Oct 08, 2023, 11:37 AM IST

पहाड़ी विकास परिषद चुनाव

5वें लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती पर बीजेपी सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल का कहना है, "नतीजा हमारे पक्ष में आने वाला है।
Oct 08, 2023, 11:28 AM IST

फ्रांस का दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 09 से 12 अक्टूबर तक इटली और फ्रांस का दौरा करेंगे।
Oct 08, 2023, 11:02 AM IST
हिमाचल प्रदेश

आध्यात्मिक नेता दलाई लामा कांगड़ा हवाईअड्डे पहुंचे

हिमाचल प्रदेश: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा कांगड़ा हवाईअड्डे पहुंचे।
Oct 08, 2023, 10:57 AM IST

सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है

नुसरत भरुचा की टीम की सदस्य संचिता त्रिवेदी ने बयान जारी किया कि 'हम अभिनेत्री नुसरत भरुचा से संपर्क करने में कामयाब रहे और दूतावास की मदद से उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है।'
Oct 08, 2023, 10:32 AM IST

91 Air Force Day: नभः स्पृशं दीप्तम्

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) अपना 91वां वायुसेना दिवस मना रही है। आईएएफ आज दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है।
Oct 08, 2023, 10:31 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायुसेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया है -"वायु सेना दिवस पर हमारे सभी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई! हमारी वायु सेना अधिक से अधिक ऊंचाइयों को छू रही है।"
Oct 08, 2023, 10:29 AM IST

अमित शाह ने वायुसेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वायुसेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।
Oct 08, 2023, 10:28 AM IST
दिल्ली

वायुसेना दिवस पर शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।
Oct 08, 2023, 10:27 AM IST

'वायु सेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं को शुभकामनाएं'

पीएम मोदी ने वायुसेना दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-'वायु सेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। भारत को भारतीय वायुसेना की वीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण पर गर्व है।'
Oct 08, 2023, 9:41 AM IST

दिल्ली का मौसम हुआ गुलाबी, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली में अब सुबह-शाम गुलाबी ठंड देखने को मिल रही है, हालांकि दिन में मौसम साफ रहने से लोगों को अभी भरपूर वाली ठंड का एहसास नहीं हो रहा है।
Oct 08, 2023, 9:36 AM IST

स्टेडियम में देखने का आखिरी मौका?

भारत-पाकिस्तान मैच स्टेडियम में देखने का आखिरी मौका?
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+