Delhi ka Mausam: दिल्ली का मौसम हुआ गुलाबी, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में अब सुबह-शाम गुलाबी ठंड देखने को मिल रही है, हालांकि दिन में मौसम साफ रहने से लोगों को अभी भरपूर वाली ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। दिल्ली में आज भी मौसम साफ रहेगा और दिन में लोगों को चटक धूप का सामना करना पड़ेगा।

Delhi ka Mausam:

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा लेकिन 10 अक्टूबर को यहां पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि यहां से पूरी तरह से मानसून विदा हो चुका है।

दिल्ली के AQI में परिवर्तन देखने को मिल रहा है

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। तो वहीं एक बार फिर से दिल्ली के AQI में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जैसे-जेसे तापमान ने गिरना शुरू किया वैसे-वैसे AQI ने बढ़ना शुरू कर दिया है, जिससे वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 139 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 148 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 157 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 132 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -154 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 132 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 129 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार है। आज पश्चिम बंगाल, असम (Assam), मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश होने की आशंका है वहीं बाढ़ के शिकार सिक्किम में आज भी बरसात हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने के आसार

तो वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में बारिश होने के आसार हैं। जबकि राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा और महाराष्ट्र का मौसम भी आज ड्राई रहेगा तो वहीं यूपी, बिहार और उत्तरखंड के कुछ जगहों पर बरसात होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+