Morning Bulletin: इजरायल में आतंकी हमला, WC में भारत की पहली भिड़ंत आज, जानिए हर अपडेट

Morning Bulletin Today: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।

Morning Bulletin:

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर

  • प्रयागराज: वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस आज, 100 से अधिक विमान-हेलीकॉप्टर करेंगे प्रदर्शन
  • सीएम योगी आदित्यनाथ आज केदारनाथ धाम जाएंगे।

2. World news today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने शनिवार को गाजा पट्टी से इजरायल पर बड़ा हमला किया है। केवल 20 मिनट में उसने करीब 5 हजार रॉकेट दागे तो वहीं इस हमले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों के मौत हो चुकी है और सैकड़ो लोग घायल हैं। हमास ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए इसे इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बताया है। तो वहीं यूरोपियन यूनियन के देशों ने इस हमले की निंदा की ही गई है तो वहीं भारत ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्‍स (ट्विटर) पर इजरायल के नाम संदेश लिखा और कहा कि 'भारत इस मुश्किल समय में इजरायल के साथ है। इस पर इजरायल के राजनयिक ने भारत का शुक्रिया अदा किया है।'

3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल--डीजल के दाम

भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर

भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर

4. Gold Price: भारत में सोने के भाव

भारत में आज 22 कैरेट सोने का भाव

  • 1 ग्राम ₹ 5373.0
  • 10 ग्राम ₹ 53,730
  • 100 ग्राम ₹ 5,37,300

भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव

  • 1 ग्राम ₹ 5642.0
  • 10 ग्राम ₹ 56,420
  • 100 ग्राम ₹ 5,64,200

5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?

पूरे देश में मौसम का उलटफेर जारी है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 अक्टूबर को बारिश होगी तो वहीं दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा लेकिन 10 अक्टूबर को यहां पर बरसात हो सकती है।

6. Sports News: विश्वकप में भारत का आगाज आज

विश्वकप में भारत का आज पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है । क्रिकेट फैंस आज के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।रोहित शर्मा और पैट कमिंस पहली बार वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी करने जा रहे हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+