Breaking News Live Today: जम्मू-कश्मीर के रामबन में हादसा, झोपड़ियों में आग लगने से 3 की मौत

लोकसभा से सस्पेंड होने के मामले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी आज संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में एक इलेक्ट्रिक हार्डवेयर शॉप में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। दूसरी तरफ चीन के विवादित नक्शे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। देश, दुनिया, कारोबार, सिनेमा और क्रिकेट जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां।

Breaking News

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Aug 31, 2023, 1:31 AM IST

रामबन में अस्थायी झोपड़ियों में लगी आग

रामबन, जम्मू-कश्मीर: हामेर गली पाइट बिंगारा में अस्थायी झोपड़ियों में आग लग गई। इस घटना में तीन की मौत और दो घायल हुए। मेडिकल टीम पीएचसी उखराल मौके पर मौजूद।
Aug 30, 2023, 9:49 PM IST

विक्रम लैंडर की रोवर ने खींची फोटो

प्रज्ञान रोवर ने आज भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे लगभग 15 मीटर की दूरी से विक्रम लैंडर की एक फोटो ली है। इसरो ने फोटो पोस्ट की है।
Aug 30, 2023, 3:59 PM IST

2 सितंबर को इसरो आदित्य-एल1 मिशन करेगा लॉन्च

भारत के हालिया चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन की सफलता के बाद, अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) की नजर अब सूर्य पर है। अंतरिक्ष एजेंसी ने 2 सितंबर, 2023 को सौर वातावरण का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 लॉन्च करने की योजना का खुलासा किया।
Aug 30, 2023, 3:16 PM IST

दिल्ली के संसद मार्ग पर DTC की दो बसें आपस में टकराईं

दिल्ली में बुधवार को भरी दोपहर हादसा हो गया। यहां हाई सिक्योरिटी जोन संसद मार्ग पर दो डीटीसी बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में ड्राइवर केबिन के परखच्चे उड़ गए। बीच सडक हुई टक्कर से इलाके में हडकंप मच गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं है।
Aug 30, 2023, 2:38 PM IST

गाजियाबाद में वकील की उनके ही चैंबर में गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को एक वकील की अज्ञात हमलावरों ने उनके चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन में जुटी है।
Aug 30, 2023, 1:50 PM IST
कर्णाटक

कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती भी है

कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती भी है, आज जब हमने टैबलेट पर क्लिक किया तो करोड़ों महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपए मिले- राहुल गांधी
Aug 30, 2023, 1:49 PM IST

राहुल और खड़गे की मौजूदगी में लॉन्च गृह लक्ष्मी योजना

कर्नाटक के मैसूर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गृह लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनकी मौजूदगी में इस योजना की शुरुआत की गई।
Aug 30, 2023, 12:49 PM IST

PM पद के लिए अरविंद केजरीवाल उचित दावेदार: AAP का दावा

आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कहती हैं कि अगर आप मुझसे पूछें तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें। इतनी कमरतोड़ महंगाई में भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे कम महंगाई है। यहां मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा है। फिर भी एक अधिशेष बजट पेश किया गया है। वह लोगों के मुद्दों को उठाते हैं और एक चुनौती के रूप में उभरते हैं।
Aug 30, 2023, 11:13 AM IST

कर्नाटक पहुंचे राहुल गांधीी

कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मैसूर में गृह लक्ष्णी योजना की करेंगे शुरुआत, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रहेंगे मौजूद
Aug 30, 2023, 11:04 AM IST

1 सितंबर को हो जाएगा 'इंडिया' के संयोजक का ऐलान

'इंडिया' गठबंधन की मुंबई बैठक से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'एक सितंबर को हो जाएगा गठबंधन के संयोजक के नाम का ऐलान'
Aug 30, 2023, 9:37 AM IST

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में मॉल में लगी आग

आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिले के पाठपट्टनम में शॉपिंग मॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
Aug 30, 2023, 9:31 AM IST

बिहार सरकार ने घटाई स्कूलों की छुट्टियां

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सितंबर महीने से दिसंबर के बीच सरकारी स्कूलों में त्योहारों की छुट्टियां 23 से घटाकर 11 कीं।
Aug 30, 2023, 9:26 AM IST

पुण में आग से 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, सुबह 5 बजे हुआ हादसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+